Breaking

छोटे गैस सिलेंडर पर भी सब्सिडी, 5 किलो LPG को मिली केंद्र सरकार की मंजूरी

5 Kg LPG Cylinder Subsidy: घरेलू LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के बीच छोटे सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी के साथ 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए भी अनुपातिक सब्सिडी का प्रावधान किया है। ऐसे में छोटे सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले परिवारों, छात्रों और अकेले रहने वाले लोगों को इसका फायदा मिल सकता है।

कम बजट वालों के लिए आसान होगा LPG का खर्च

सरकार का यह प्रावधान खास तौर पर उन लोगों के लिए अहम है, जिन्हें 14.2 किलो का सिलेंडर एक साथ भरवाना महंगा पड़ता है। 5 किलो वाले सिलेंडर में कम मात्रा में गैस होने के कारण ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इसे भरवा सकते हैं। इसका फायदा कम आय वाले परिवारों, छात्रों, प्रवासी मजदूरों और अकेले रहने वाले लोगों को मिल सकता है।

14.2 किलो पर ₹300, 5 किलो पर अनुपात के हिसाब से सब्सिडी

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दी है। इसी आधार पर 5 किलो वाले सिलेंडर की सब्सिडी भी उसकी क्षमता के अनुपात में तय होगी। सरकार इस सब्सिडी योजना पर वित्त वर्ष 2026-27 में कुल ₹12,001 करोड़ खर्च करेगी। हालांकि, इसका लाभ सिर्फ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को ही मिलेगा।

उज्ज्वला कनेक्शन के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नया LPG कनेक्शन लेने के लिए परिवार के पास पहले से कोई LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए। आवेदन पात्र महिला के नाम से किया जाता है और उसकी उम्र कम से कम 18 साल होनी जरूरी है। आवेदन के दौरान आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सितंबर के पहले दिन महंगा हुआ LPG सिलेंडर, बढ़ गए इतने रुपये दाम

Sunil Gupta

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद घायल कैप्टन स्मित का वीडियो आया सामने, बोले – ‘मुझपर कई वार हुए’

Flydubai FZ1073 Captain Smit Machar: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट…

15 minutes ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट बचाने वाले भारतीय कैप्टन को इजरायल करेगा सम्मानित

Israel Flydubai Flight FZ1073: इजरायल फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट को हादसे से बचाने वाले भारतीय…

55 minutes ago

चीन का भविष्य का टैंक होगा न्यूक्लियर पावर से लैस, 450 किमी तक मारक क्षमता का लक्ष्य

China: चीन के रक्षा शोधकर्ताओं ने भविष्य के लिए परमाणु ऊर्जा से चलने वाले 60…

1 hour ago

Rajasthan Tourism: राजस्थान में बसा है ‘100 द्वीपों का शहर’, खूबसूरत हरियाली देखकर रह जाएंगे हैरान

Rajasthan Tourism: राजस्थान का नाम सुनते ही आमतौर पर रेगिस्तान, ऊंट, किले और राजघरानों की…

1 hour ago

LIVE: SIR Row: ‘INDIA’ गठबंधन की अहम बैठक, SIR पर कांग्रेस का प्लान और विपक्ष की रणनीति | Delhi

SIR Row: एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों की रणनीति तेज हो गई है। 30 सितंबर…

1 hour ago

नांदेड़ में स्कूल की छत का हिस्सा गिरा, 6 छात्राएं घायल; एक की हालत नाजुक

Nanded: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में सकुर जिला परिषद प्राथमिक स्कूल की जर्जर इमारत में…

2 hours ago