Monday, Oct 19

होम = Cover Story Latest = 12 साल की बच्ची के ‘फ्लाइट में बम’ वाले मजाक से मचा हड़कंप, एयरपोर्ट पर सुरक्षा अलर्ट जारी

12 साल की बच्ची के ‘फ्लाइट में बम’ वाले मजाक से मचा हड़कंप, एयरपोर्ट पर सुरक्षा अलर्ट जारी

by | Oct 18, 2026 | Cover Story Latest, Others

Hyderabad Flight Bomb Prank: अहमदाबाद से हैदराबाद जा रही एक फ्लाइट में 12 साल की बच्ची के मजाक ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया। सातवीं कक्षा की छात्रा ने साथी विद्यार्थी से विमान में बम होने की बात कह दी, जिसके बाद हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया।

स्कूल ट्रिप से लौट रही थी बच्ची

जानकारी के मुताबिक, छात्रा स्कूल ट्रिप से अन्य विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ लौट रही थी। उड़ान के दौरान उसने मजाक में अपने साथी से कहा कि विमान में बम है। यह सुनते ही केबिन क्रू ने पायलट को सूचना दी।

सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान की लैंडिंग के बाद गहन तलाशी ली गई। अधिकारियों के अनुसार, जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

नाबालिग होने के कारण मामला दर्ज नहीं

एक अधिकारी ने बताया कि छात्रा नाबालिग है, इसलिए उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। शिक्षकों ने उसे समझाया। अधिकारी के मुताबिक, बच्ची ने अनजाने में ऐसा कहा था और उसका इरादा किसी को धमकाने का नहीं था।

हाल ही में जयपुर डायवर्ट हुई थी एअर इंडिया की फ्लाइट

इससे कुछ दिन पहले फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 को अचानक जयपुर डायवर्ट करना पड़ा था।

विमान से कुछ सेकंड के लिए हाईजैकिंग से जुड़ा आपातकालीन सिग्नल मिलने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं।

विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। जांच के बाद सभी परिचालन स्थितियां सामान्य पाई गईं।

ये भी पढ़े: सिंगर नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का निधन, शोक में डूबा परिवार, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि