Thursday, Oct 15

होम = News Featured = फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही फ्लाइट की जयपुर में आपात लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही फ्लाइट की जयपुर में आपात लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क

Air India Flight Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 को हाईजैक अलर्ट मिलने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान को नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारने के निर्देश दिए गए थे। सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी है। सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला कि पायलट ने गलती से बटन दबा दिया था। हालांकि, घटना पर आधिकारिक बयान का इंतजार है।

अहमदाबाद ATC को मिला था हाईजैक अलर्ट

विमान को लेकर हाईजैक अलर्ट अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को मिला था। जानकारी के मुताबिक, पायलट ने कुछ सेकेंड के लिए स्क्वाक-7500 कोड घोषित किया था, जो हाईजैक की स्थिति में इस्तेमाल होता है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं। सुबह 9:45 बजे विमान को जयपुर एयरपोर्ट के आइसोलेशन वे पर ले जाया गया। आपात स्थितियों में विमानों को यहां रखा जाता है। मौके पर अधिकारी मौजूद हैं और जांच जारी है।

बम की आशंका के बाद जांच

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बम की आशंका के बाद विमान को जयपुर डायवर्ट किया गया। लैंडिंग के बाद उसे आइसोलेशन बे में ले जाकर यात्रियों, सामान और विमान की तलाशी ली गई। जांच पूरी होने के बाद विमान को दिल्ली रवाना किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: लैंडिंग से पहले इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, फ्लाइट का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; 110 यात्री थे सवार

भोपाल-दिल्ली Air India फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, 140 यात्री सुरक्षित