Ajit Doval Operation Sindoor Interview: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की सहनशीलता को कमजोरी समझना बड़ी भूल होगी। डिस्कवरी की आगामी डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'Declassified: Operation Sindoor' में उन्होंने कहा कि भारत जोखिम उठा सकता है और जरूरत पड़ने पर घर में घुसकर करारा प्रहार भी कर सकता है।
ऑपरेशन सिंदूर पर पहली बार बोले डोभाल
डोभाल का यह ऑपरेशन सिंदूर पर पहला इंटरव्यू बताया जा रहा है। उन्होंने 88 घंटे चले सैन्य अभियान की रणनीति और फैसलों पर बात की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई का लक्ष्य पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था। दो भागों वाली यह डॉक्यूमेंट्री शनिवार रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल और discovery+ पर प्रसारित होगी। इसमें शीर्ष सैन्य व सुरक्षा अधिकारियों के प्रत्यक्ष अनुभवों से महत्वपूर्ण फैसलों और घटनाक्रम को दिखाया जाएगा।
7 मई से शुरू हुआ था अभियान
ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025 को 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के जवाब में शुरू हुआ। भारतीय बलों ने पाकिस्तान और PoK में आतंकी ढांचों पर सटीक हमले किए। इसके बाद पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई का भारत ने जवाब दिया। दोनों परमाणु-सशस्त्र देशों के बीच टकराव करीब 88 घंटे चला और 10 मई की शाम सहमति के बाद सैन्य गतिविधियां थम गईं।
ये भी पढ़े: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

