Breaking

BSP से निष्कासन पर आकाश आनंद का आया पहला रिएक्शन, बोले- ‘मेरी खामोशी को गलत समझा गया’

Akash Anand Mayawati Apology: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) में जारी खींचतान के बीच आकाश आनंद ने एक बार फिर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने उन्हें अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए पार्टी और अपने रिश्ते को लेकर स्थिति साफ करने की कोशिश की है। उन्होंने दूसरी पार्टी में जाने की अटकलों को भी खारिज कर दिया और कहा कि मायावती से उनका राजनीतिक रिश्ता पहले की तरह कायम है।

मायावती को बताया राजनीतिक गुरु

आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मायावती को अपना राजनीतिक गुरु और प्रेरणा बताया। उन्होंने लिखा कि राजनीति में उन्होंने जो कुछ भी सीखा है, वह मायावती से ही सीखा और उनके मार्गदर्शन में ही काम किया। आकाश आनंद ने कहा कि वह अपनी बात सीधे मायावती और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहते हैं।

दूसरी पार्टी में जाने की अटकलों को खारिज किया

आकाश आनंद ने अपने पोस्ट में दूसरी राजनीतिक पार्टी में जाने की अटकलों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया पर उनके बारे में कई तरह की खबरें और अफवाहें चल रही हैं। आकाश ने स्पष्ट किया कि वह न आज और न ही कभी किसी दूसरी पार्टी में जाएंगे। उन्होंने बीएसपी को सिर्फ पार्टी नहीं, बल्कि अपना परिवार बताया।

मेरी खामोशी को गलत समझा गया’

आकाश आनंद ने कहा कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर हो गए थे, इसलिए मायावती की पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि उनकी इस चुप्पी को गलत समझा गया, जिससे अफवाहों को जगह मिली। आकाश ने मायावती से माफी मांगते हुए कहा कि वह उनके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वास शब्दों से नहीं, बल्कि अपने आचरण और मेहनत से साबित करेंगे।

ये भी पढ़ें: ‘अब सियासत नहीं करूंगा’… मायावती के बयान के बाद आकाश आनंद के ससुर का बड़ा फैसला

Sunil Gupta

Recent Posts

Hyundai की रिकॉर्ड बिक्री, सितंबर में 77,916 गाड़ियों की बिक्री से बनाया नया रिकॉर्ड

hyundai sales september 2026: हुंडई मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में बिक्री के मामले में…

7 minutes ago

भारत-अमेरिका रिश्तों पर बड़ा मंथन, ट्रंप से मोदी की बातचीत और टैरिफ पर चर्चा

india-US Relation: भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को लेकर अहम बातचीत हुई है। अमेरिका…

16 minutes ago

Assam News: असम के हिमंत बिस्वा सरमा ने गांधी और शास्त्री को किया नमन, गांव-पंचायतों को मजबूत बनाने की कही बात

Assam News: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर…

28 minutes ago

Lakshmi Mantra: शुक्रवार की शाम 108 बार करें इस लक्ष्मी मंत्र का जाप, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Lakshmi Mantra 108 Times: हिंदू धार्मिक मान्यताओं में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि…

53 minutes ago

राजस्थान में तेल उत्पादन बढ़ाएगी वेदांता, पुराने तेल क्षेत्रों में 200 मिलियन डॉलर लगाएगी कंपनी

Vedanta Oil and Gas: देश में कच्चे तेल की बढ़ती जरूरत के बीच वेदांता ऑयल…

1 hour ago

फ्लाईदुबई उड़ान के दौरान पढ़ी हनुमान चालीसा, PM मोदी से बातचीत में कैप्टन स्मित हुए भावुक

Captain Smit Machhar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉल के जरिए फ्लाईदुबई…

2 hours ago