Breaking

अमन सहरावत ने रचा नया इतिहास, वर्ल्ड चैंपियन को मात देकर एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

Aman Sehrawat Asian Games Gold: भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने एशियन गेम्स में अपने मेडल का रंग बदल दिया है। 23 वर्षीय अमन ने पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में नॉर्थ कोरिया के वर्ल्ड चैंपियन चोंग सोंग हान को 11-7 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अमन ने पूरे मुकाबले में नियंत्रण बनाए रखा और विरोधी की कोशिशों का प्रभावी जवाब दिया।

सेमीफाइनल में भी शानदार जीत

फाइनल से पहले अमन ने ताजिकिस्तान के ऐयाल बेलोल्यूब्स्की को 14-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में उन्होंने ब्रॉन्ज जीता था। अब उसी मेडल का रंग गोल्ड में बदल दिया। शुक्रवार को सुजीत कलकल ने भी 65 किग्रा वर्ग में गोल्ड जीता था।

10 साल की उम्र में खोई मां

अमन का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। 10 साल की उम्र में मां और अगले साल पिता को खोने के बाद उनके चाचाओं ने उनका साथ दिया। हरियाणा के बिरोहर के मिट्टी वाले अखाड़े से शुरुआत कर वह दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम पहुंचे, जहां कोच ललित कुमार ने उनकी प्रतिभा निखारी। उनकी पहचान तेज, आक्रामक और लगातार मूवमेंट वाली कुश्ती से बनी।

सबसे कम उम्र के भारतीय ओलंपिक मेडलिस्ट

अमन ने 2018-19 अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज और 2019 अंडर-17 एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। 2022 में अंडर-23 वर्ल्ड और एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड हासिल किया। मई 2024 में ओलंपिक क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट से पेरिस का कोटा हासिल किया और वहां ब्रॉन्ज जीतकर भारत के सबसे कम उम्र के व्यक्तिगत ओलंपिक मेडलिस्ट बने।

हार से वापसी

चोट के कारण वह एशियन चैंपियनशिप नहीं खेल सके। मंगोलिया में ब्रॉन्ज और जून 2025 में तुर्की में गोल्ड जीता। 2025 वर्ल्ड चैंपियनशिप में पेट की बीमारी के कारण वजन नहीं कर सके और डिस्क्वालिफाई हुए। अब वर्ल्ड चैंपियन को हराकर उनके खाते में ओलंपिक ब्रॉन्ज और एशियन गेम्स गोल्ड शामिल हो गया है।

प्रमुख उपलब्धियां: 2024 ओलंपिक ब्रॉन्ज, 2026 सीनियर एशियन चैंपियनशिप सिल्वर, 2023 एशियन गेम्स ब्रॉन्ज, 2023 सीनियर एशियन चैंपियनशिप गोल्ड, 2022 अंडर-23 वर्ल्ड/एशियन चैंपियनशिप गोल्ड, 2022 अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप ब्रॉन्ज, 2018-19 अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप ब्रॉन्ज और 2019 अंडर-17 एशियन चैंपियनशिप गोल्ड।

ये भी पढ़े: फ्लाईदुबई FZ1073 में आतंकी हमले की पुष्टि, को-पायलट ने क्रैश एक्स से भारतीय कैप्टन पर किया था हमला

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

एशियन गेम्स में भारत का हॉकी में गोल्डन पंच, मलेशिया को 5-1 से हराया

Asian Games 2026 Hockey Final: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार…

13 minutes ago

बॉन्ड यील्ड ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन, 20 साल बाद फिर मंडराया बड़ा आर्थिक खतरा

US Bond Yield Impact on India: अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में लगातार बढ़ोतरी ने वैश्विक वित्तीय…

36 minutes ago

‘दुश्मन पक्ष में मची अफरातफरी’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले एयर चीफ एपी सिंह; इसी महीने होंगे रिटायर

IAF Chief AP Singh Retirement: दुनिया में बढ़ते संघर्षों के बीच मजबूत सैन्य शक्ति जरूरी…

1 hour ago

फ्लाईदुबई FZ1073 में आतंकी हमले की पुष्टि, को-पायलट ने क्रैश एक्स से भारतीय कैप्टन पर किया था हमला

Flydubai FZ1073 Terrorist Attack: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई…

2 hours ago

ग्लोबल मार्केट में 3.4% गिरा सोना, फिर भी भारत में भाव ₹1.50 लाख के पार; जानें शहरवार रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार के बीच फिलहाल अलग-अलग…

2 hours ago

ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, ईंटों से तोड़े खिड़कियों के शीशे; अंदर मौजूद थे श्रद्धालु

Ohio Hindu Temple Vandalism: अमेरिका के ओहायो के ग्रेटर क्लीवलैंड इलाके में एक हिंदू मंदिर…

3 hours ago