Ranka Saurav Das Tihar Jail: आशुतोष रांका और सौरव दास को कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब छात्र आंदोलन और उससे जुड़े नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद जारी है। दोनों की हिरासत के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने तंज कसते हुए कहा, ‘इमरजेंसी लगा दो।’
आशुतोष रांका और सौरव दास को जहां 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया है, वहीं अजिंक्य शिंदे को रिहा कर दिया गया है। शिंदे से 5 हजार रुपये का बेल बॉन्ड भरवाया गया है। एसईएम ने आदेश दिया है कि वह अगले 6 महीने तक अशांति नहीं फैलाएंगे। यह कार्रवाई प्रदर्शन से जुड़े लोगों पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बीच हुई है।
सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने सौरव दास और आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दोनों को 5 दिन की हिरासत में भेजा गया, जबकि अजिंक्य शिंदे को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। रत्ना ने दावा किया कि तीनों की गिरफ्तारी के कारण एक जैसे थे। उन्होंने एसईएम पर प्रदर्शनकारियों को सजा देने का पुराना रिकॉर्ड होने का आरोप लगाते हुए सरकार को ‘कायर’ कहा।
ये भी पढ़ें: आशुतोष रांका-सौरव दास हिरासत में, कोर्ट में पेशी की तैयारी; दीपके दिल्ली रवाना
Ashtami Navami 2026: शारदीय नवरात्र में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व है। इन…
NSUI Women Workers FIR: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…
Dhruv Rathee Court Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
Abhijeet Dipke Tricolor March: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर…
Air India Flight Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2030…
Yogi Adityanath Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में समाजवादी पार्टी…
View Comments