Thursday, Oct 01

होम = Breaking = एशियन गेम्स 2026: दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, ईशान किशन ने बनाए ताबड़तोड़ 80 रन

एशियन गेम्स 2026: दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, ईशान किशन ने बनाए ताबड़तोड़ 80 रन

India vs Sri Lanka Asian Games 2026: एशियन गेम्स के क्रिकेट वर्ग में गुरुवार को जापान के निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सेमीफाइनल का मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए जबकि श्रीलंका ने 9.5 ओरव में 45 रन पर ऑल आउट हो गई। इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका पर 124 रनों से जीत दर्ज की।

ईशान ने 46 गेंदों पर बनाए 80 रन

इस मैच में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी ने भारत की तरफ से पारी की शुरुआत की। भारत का पहला विकेट 12 रन पर अभिषेक के रूप में गिरा। वहीं, वैभव तेज खेलते हुए महज 21 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 13 बनाए।

बुमराह और अक्षर ने श्रीलंका पर बरपाया कहर

169 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने अपना पहला विकेट पहले ओवर की दूसरी गेंद पर गंवाया। भारत की तरफ से पेसर जसप्रीत बुमराह ने सीनेथ जयवर्धने को शून्य पर पवेलियन भेजा। बुमराह ने अपने 2 ओवर के स्पैल में 2 विकेट लेकर सिर्फ 7 रन दिए जबकि अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 2 विकेट लिए और 8 रन दिए। श्रीलंका के 6 खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सके। इस दौरान सबसे ज्यादा नुवेंदु फर्नेंडो ने 15 रन बनाए।

भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से होगा

गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि भारत भी अपने मुकाबले में जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले तक पहुंचा। अब दोनों टीमों की नजरें गोल्ड मेडल पर हैं।