Asian Games 2026 India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के 14वें दिन भारत के लिए रिंग और कुश्ती के अखाड़े से बड़ी खुशखबरी आई। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने चीन की बाओ जियी को हराकर भारत की झोली में 12वां स्वर्ण पदक डाल दिया। महिला मुक्केबाजी में भारत को 12 साल बाद गोल्ड मिला है। वहीं, कुश्ती में सुजीत कलकल ने फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया।
बॉक्सर लवलीना ने 5-0 से जीता मुकाबला
लवलीना बोरगोहेन ने 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में चीन की बाओ जियी को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के साथ उन्होंने पिछले एशियाई खेलों में हासिल किए रजत पदक का रंग बदल दिया। लवलीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस बार पोडियम पर सबसे ऊंचा स्थान हासिल किया।
पहलवान कमल अब फाइनल में
पहलवान सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने ओलंपिक चैंपियन जापान के कोटारा कियोओका को 3-3 की बराबरी के बाद क्राइटेरिया के आधार पर हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ सुजीत ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है।
दक्षिण कोरिया को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
इससे पहले भारत ने महिला टीम तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोड़ की भारतीय टीम ने फाइनल में विश्व चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय तीरंदाजों ने एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए एक और स्वर्ण पदक जोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में अंकिता-कीर्ति-कुमकुम का कमाल, दक्षिण कोरिया को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

