Asian Para Games 2026: एशियन गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद अब पैरा खिलाड़ियों से भी देश को पदकों की उम्मीद है। आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स 2026 का आगाज हो गया। इन खेलों में भारतीय खिलाड़ी पैरा आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शूटिंग, स्विमिंग समेत कई स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। अब देखना होगा कि भारतीय खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से कितने पदक जीतकर देश का मान बढ़ाते हैं।
स्वाति चौधरी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में रिकॉर्ड के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। महिलाओं के डब्ल्यू1 आर्चरी के रैंकिंग राउंड में उन्होंने 648 अंक जुटाकर नया एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाया और छह खिलाड़ियों के बीच शीर्ष स्थान हासिल किया। अब उनकी नजरें नॉकआउट राउंड पर होंगी, जहां इस लय को बरकरार रखते हुए वह पदक की ओर कदम बढ़ाना चाहेंगी।
कोकिला ने एशियन पैरा गेम्स में जूडो के मैट पर बड़ा उलटफेर कर भारत का मेडल पक्का कर दिया है। महिलाओं के जे2-52 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में उन्होंने मौजूदा विश्व चैंपियन चीन की यी लियू को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ कोकिला का कम से कम सिल्वर मेडल जीतना तय हो गया है। अब गोल्ड मेडल के मुकाबले में उनका सामना किर्गिस्तान की आइबिके उलानबेक किजी से होगा।
भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने जीत के साथ अपने अभियान को आगे बढ़ाया। पुरुष सिंगल्स एसएच6 में शिवराजन सोलाईमलाई ने ब्रुनेई के फाईक जाली को 21-8, 21-11 से हराया। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में नितेश कुमार और तुलसिमथी मुरुगेसन की जोड़ी ने चीन के चेन पेंगफेई और हुआंग जिक्सुआन को 21-4, 21-18 से मात दी। दोनों मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने सीधे गेमों में जीत दर्ज की।
भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में 168 खिलाड़ियों का दल उतारा है। इससे पहले ग्वांगझू में भारत ने 309 एथलीट भेजे थे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इस बार भारतीय दल का आकार काफी छोटा है, लेकिन केवल खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर पदकों का अनुमान लगाना सही नहीं होगा। अब नजरें इस बात पर रहेंगी कि कम खिलाड़ियों के साथ भारतीय दल पदक तालिका में कैसा प्रदर्शन करता है।
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन फिनिश, 21 गोल्ड समेत जीते 85 मेडल; आखिरी दिनों में दिखाया दम
Austria Flight Bomb Threat: इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट में बम…
Indian Railways Rules: ट्रेन में सफर के दौरान फोन पर तेज आवाज में गाने सुनना…
Banke Bihari Temple Fight: वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे…
Imran Khan India Exit Notice: अभिनेता इमरान खान ने भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ…
Trump on Russia Ukraine war: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिशों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति…
CJP leaders bail case: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका…