Breaking

समंदर में ड्रग्स तस्करी का ATS ने किया भंडाफोड़, 3 हजार करोड़ की खेप जब्त; 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

ATS Drug Smuggling Case: लक्षद्वीप के पास समुद्र में भारतीय एजेंसियों ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन के दौरान 5 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा गया है और उनके कब्जे से 500 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद होने की जानकारी है। अधिकारियों के मुताबिक, जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है।

ईरानी बोट में 5 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए

गुजरात एटीएस, भारतीय कोस्ट गार्ड और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान लक्षद्वीप के पास समुद्र में एक ईरानी बोट को रोका। तलाशी के दौरान बोट से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 500 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद होने की जानकारी है। एजेंसियां अब बोट और पकड़े गए लोगों से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही हैं।

526 किलो ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय एजेंसियों ने समुद्र और हवा से संदिग्ध ईरानी नाव की निगरानी की। लगातार पीछा करने के बाद 25 सितंबर 2026 को नाव को रोककर उसकी तलाशी ली गई। ऑपरेशन में करीब 526 किलोग्राम प्रतिबंधित ड्रग्स, जिसमें हेरोइन और मेथामफेटामाइन शामिल है, बरामद किया गया। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। नाव चला रहे पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया।

समुद्री इलाकों में भी ड्रग्स तस्करी पर सख्ती

केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत ड्रग्स तस्करी पर कार्रवाई जारी है। लक्षद्वीप के पास हुई यह कार्रवाई समुद्री रास्ते से होने वाली तस्करी पर एजेंसियों की निगरानी को भी दिखाती है। तटरक्षक बल और अन्य एजेंसियां समुद्री सीमाओं पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही हैं, ताकि नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

ये भी पढ़ें: गुजरात एटीएस की बड़ी सफलता : कर्नाटक से गिरफ्तार हुई अलकायदा की लेडी मास्टरमाइंड

Sunil Gupta

Recent Posts

Hairfall से परेशान हैं तो आजमाएं प्याज का रस, जावेद हबीब ने बताया लगाने का सही तरीका

Onion Juice For Hairfall: बारिश के मौसम में नमी बढ़ने के कारण स्कैल्प से जुड़ी…

4 minutes ago

कॉकपिट में पायलट और कॉ-पायलट भिड़े, चाकूबाजी के बाद भेजा हाईजैक सिग्नल; सऊदी में कराई लैंडिंग

Flydubai co-pilot attack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार…

14 minutes ago

साधु की मौत के बाद प्रेमानंद के आश्रम में बड़ा बदलाव, शिष्यों की वेशभूषा के नियम बदले

Premanand Maharaj Ashram Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक शरण दुलारी की…

39 minutes ago

‘हेलो! क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं…’ बुजुर्ग से ₹48 लाख की ठगी, ₹1 करोड़ की FD तुड़वाने पहुंचा तो खुला राज

Kanpur digital arrest scam: कानपुर में खुद को CBI और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर…

55 minutes ago

फ्लाईदुबई के भारतीय कप्तान ने होने से रोका ‘दूसरा 9/11’ हमला, 180 यात्रियों की बचाई जान

Flydubai FZ1073 Indian Pilot: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में…

1 hour ago