Saturday, Aug 22

होम = Trending = Bank Holiday: अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, 24 अगस्त को निपटा लें जरूरी काम

Bank Holiday: अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, 24 अगस्त को निपटा लें जरूरी काम

by | Aug 22, 2026 | Trending

Bank Holiday August 2026: अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो 24 अगस्त, सोमवार को निपटा लेना बेहतर होगा। 23 अगस्त रविवार और 22 अगस्त चौथा शनिवार होने के कारण बैंक पहले ही बंद हैं। हालांकि ATM और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

25-26 अगस्त को इन जगहों पर छुट्टी

25 अगस्त को कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में मिलाद-उन-नबी, फर्स्ट ओणम और मिलाद-ए-शरीफ के कारण बैंक बंद रहेंगे। 26 अगस्त को बेंगलुरु, पटना, लखनऊ, नागपुर, मुंबई, दिल्ली, रांची और रायपुर समेत कई शहरों में ईद-ए-मिलाद, बरावफात और मिलाद-उन-नबी के चलते अवकाश रहेगा।

28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी

28 अगस्त को रक्षाबंधन के कारण कई क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे। अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, कानपुर और कोच्चि जैसे शहरों में क्षेत्रीय त्योहारों के चलते भी अवकाश रहेगा। नॉर्थ-ईस्ट में भी रक्षाबंधन पर बैंक बंद रहेंगे।

29 अगस्त को खुलेंगे बैंक

29 अगस्त पांचवां शनिवार है, इसलिए बैंक खुले रहेंगे। बैंक सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। 30 अगस्त रविवार को फिर बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़े: MP: छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में वार्मर में लगी आग, नवजात की मौत; 2 झुलसे