Wednesday, Oct 07

होम = Cover Story Latest = कैदी की पत्नी से यौन संबंध मांगने के आरोप में बेंगलुरु में जेल एवं सुधार सेवा विभाग के DIG गिरफ्तार

कैदी की पत्नी से यौन संबंध मांगने के आरोप में बेंगलुरु में जेल एवं सुधार सेवा विभाग के DIG गिरफ्तार

Bengaluru Prison Officer Arrest: बेंगलुरु सेंट्रल जेल के पूर्व चीफ सुपरिंटेंडेंट और वर्तमान में जेल एवं सुधार सेवा विभाग में DIG के पद पर तैनात श्री सोमशेखर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी शंकर ए. की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि पति की जेल से रिहाई में मदद करने के बदले सोमशेखर ने उसका यौन शोषण किया।

यह मामला 2018 में फर्जी सुप्रीम कोर्ट आदेश के आधार पर शंकर की जेल से रिहाई की जांच के दौरान सामने आया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान शंकर की पत्नी ने सोमशेखर पर यौन शोषण का आरोप लगाया।

2018 में जेल से बाहर आया था शंकर

शंकर 13 नवंबर 2018 को कथित सुप्रीम कोर्ट आदेश के आधार पर बेंगलुरु सेंट्रल जेल से बाहर आया था। जांच में यह आदेश फर्जी पाया गया। पुलिस के अनुसार, उस समय Convict Prisoner Section में SDA के तौर पर तैनात जेल कर्मचारी श्रीकांत एस. ने कथित तौर पर फर्जी आदेश तैयार किया था, जिसमें शंकर की रिहाई का उल्लेख था। पुलिस अब शंकर की रिहाई में सोमशेखर की कथित भूमिका और उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

पुलिस हिरासत में भेजे गए सोमशेखर

परप्पना अग्रहार पुलिस ने सोमशेखर को हिरासत में लिया। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया और मामले से जुड़ी जानकारी छिपाई। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को आगे की पूछताछ के लिए उनकी हिरासत मिली। शंकर को 2004 में चिकपेट पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में Fast Track Court-I ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बाद में उच्च अदालतों ने भी सजा बरकरार रखी थी। पुलिस अब फर्जी आदेश, शंकर की रिहाई और सोमशेखर पर लगे आरोपों की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: एलन मस्क की संपत्ति दोबारा हुई 100 लाख करोड़ के पार, बने खरबपति