क्राइम

भरतपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसा, पूर्व विधायक अतर सिंह की हत्या से मचा हड़कंप

Atar Singh Bhadana Murder: राजस्थान के भरतपुर में जमीन और रास्ते को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रविवार शाम वैर थाना क्षेत्र के भौंड़ा गांव में हुए इस टकराव में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब 11:30 बजे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि क्रेशर खनन लीज, रास्ते और प्लांट के संचालन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

पत्नी का आरोप- 70 से 80 लोगों ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6:30 बजे अतर सिंह भड़ाना अपनी पत्नी कमलेश भड़ाना की खनन लीज से जुड़े क्रेशर प्लांट पर पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों और भड़ाना पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। कमलेश ने आरोप लगाया कि उनकी लीज का कनेक्शन काट दिया गया था और वाटर पंप भी खराब कर दिया गया था। लीज पर आने वाले लोगों को भी वहां से भगा दिया जाता था। उन्होंने दावा किया कि पुलिस और प्रशासन को लगातार सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। कमलेश के मुताबिक, शाम 6:30 से 7 बजे के बीच 70 से 80 लोगों ने उनके पति और अन्य लोगों पर हमला किया। उन्होंने अतर सिंह को गोली लगने का भी दावा किया।

इलाज के दौरान पूर्व विधायक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

अतर सिंह भड़ाना और गगन शर्मा को वैर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अतर सिंह को जयपुर रेफर किया गया, जहां रात करीब 11:30 बजे उनकी मौत हो गई। SMS थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की। वहीं, डॉक्टर रवि ने शुरुआती जांच में गोली लगने से इनकार किया। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, अभी किसी पक्ष ने मामला दर्ज नहीं कराया है। पुलिस फायरिंग समेत घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: BSP ने जीतीं 19 सीटें, मायावती ने जीत पर जताई खुशी, उठाए सवाल

Sunil Gupta

Recent Posts

आमिर खान की भांजी ने दिखाए चोट के निशान, बोलीं- ये नर्क की तरह दर्दनाक

Jain Marie Police Brutality Allegation: आमिर खान की भांजी जायन मैरी ने मुंबई में प्रदर्शन…

13 minutes ago

केरल विधानसभा में आज CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव, चुनाव आयोग पर बढ़ा दबाव

Gyanesh Kumar Removal Proposal: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग…

43 minutes ago

पुणे में 11 दिन बाद थमा MPSC आंदोलन, अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा

MPSC Students Protest: पुणे में 11 दिनों से जारी MPSC छात्रों का आंदोलन आखिरकार खत्म…

1 hour ago

ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में इमरजेंसी पर आया गृह मंत्री का आया रिएक्शन, कहा- सभी रास्ते बंद हुए तो संविधान को प्राथमिकता दी

Khyber Pakhtunkhwa Emergency: पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन लागू किए…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में बारिश का असर, रातभर बरसे बादल और सुबह बढ़ी ठंड

Delhi NCR Rain Weather: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रविवार देर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट कूच करेगा INDIA गठबंधन, दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद रखने का फैसला

INDIA Alliance Supreme Court March: दिल्ली में सोमवार को मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों…

2 hours ago