मनोरंजन

Bigg Boss 20: माही विज ने काजी के ‘लॉलीपॉप’ बयान पर उठाए सवाल, रीती तिवारी हुईं घर से बाहर

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में हर गुजरते एपिसोड के साथ मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। 26वें एपिसोड में कप्तानी टास्क के दौरान घरवालों के बीच जमकर बहस देखने को मिली। वहीं, बिग बॉस ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने सभी कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया। इस बार बिना जनता की वोटिंग के मिड-वीक एविक्शन कराया गया और सोशल मीडिया स्टार रीती तिवारी को घर से बाहर होना पड़ा।

कप्तानी टास्क में बदले समीकरण

एपिसोड की शुरुआत कप्तानी की दावेदारी वाले टास्क से हुई। लव गिल ने कुशल तंवर यानी गुल्लू को कप्तानी की रेस से बाहर करने का फैसला लिया। उनका कहना था कि गुल्लू को काफी मौके मिल चुके हैं और अब दूसरे सदस्यों को आगे आने का अवसर मिलना चाहिए।

टास्क खत्म होने के बाद माही विज, उदिती सिंह और यंग डीएसए कप्तानी के अंतिम दावेदार बने। इसी दौरान अरिश्फा खान के फैसलों को लेकर काजी तौकीर और उदिती ने सवाल उठाए। दोनों ने उनके गेम को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

किचन विवाद पर माही ने खोला दिल

किचन में खाने को लेकर हो रहे कथित भेदभाव ने माही विज को भावुक कर दिया। अमन से बातचीत में माही ने अपने बचपन का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि वह लोअर मिडिल क्लास परिवार से आती हैं और बचपन में एक रिश्तेदार के साथ रेस्टोरेंट जाने पर उनकी बहन के कॉर्न सूप मांगने पर उन्हें पैसों को लेकर ताना सुनना पड़ा था।

माही ने कहा कि आज वह भले ही अपने करियर में काफी आगे हैं, लेकिन किचन में होने वाला भेदभाव उन्हें पुराने दिनों की याद दिलाता है। उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी को उनसे परेशानी है तो उनके सामने बात करनी चाहिए, पीठ पीछे पक्षपात नहीं।

काजी के ‘लॉलीपॉप’ बयान पर भी बोलीं माही

माही ने काजी तौकीर के पुराने ‘लॉलीपॉप’ विवाद पर भी अपनी राय रखी। उनका कहना था कि घर में दूसरे सदस्य भी कई बार गाली-गलौज करते हैं, लेकिन काजी के एक शब्द को लेकर ज्यादा मुद्दा बनाया गया। दूसरी ओर, मैरी कॉम ने आम्रपाली और लव के साथ बातचीत में माही और उदिती को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

बिग बॉस ने दिया चौंकाने वाला सीक्रेट टास्क

एपिसोड का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब बिग बॉस ने कप्तानी के तीनों दावेदारों माही, उदिती और यंग को कन्फेशन रूम में बुलाया। बिग बॉस ने बताया कि घर के 11 सदस्य नॉमिनेटेड हैं, लेकिन किसी में भी बाहर होने का डर नजर नहीं आ रहा है।

इसके बाद तीनों को इन 11 नॉमिनेटेड सदस्यों में से किसी एक को घर से बाहर करने का फैसला लेने को कहा गया। इस पर माही ने मैरी कॉम का नाम सुझाया, जबकि उदिती ने रीती तिवारी को बाहर करने की बात कही। वहीं यंग ने अमन का नाम प्रस्तावित किया।

काफी चर्चा के बाद तीनों एक नाम पर सहमत हुए और रीती तिवारी को एविक्ट करने का फैसला लिया गया। यंग ने रीती और काजी की बढ़ती नजदीकी को लेकर भी सवाल उठाया। रीती के पास पहले से सिर्फ एक लाइफ बची थी, ऐसे में इस फैसले के बाद उनका ‘बिग बॉस 20’ का सफर खत्म हो गया।

रीती तिवारी का अचानक घर से बाहर होना शो का बड़ा ट्विस्ट माना जा रहा है। अब उनके जाने के बाद घर के समीकरण किस तरह बदलते हैं और आने वाले एपिसोड में कौन-सा नया विवाद सामने आता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Deepika Gupta

View Comments

Recent Posts

ट्रोलिंग पर शहनाज गिल का जवाब, बोलीं- मेरी वजह से बेचारे को व्यूज तो मिल जाएं

Shehnaaz Gill Trolling: अभिनेत्री शहनाज गिल अक्सर अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा…

11 minutes ago

Peritoneal Cancer: बिना गांठ या ट्यूमर के भी हो सकता है कैंसर? इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Peritoneal Cancer: कैंसर की बात आते ही अक्सर शरीर में किसी गांठ या ट्यूमर की…

13 minutes ago

Heart Health: अनार में छिपा है दिल की बीमारी का इलाज? जानें यूरोलिथिन ए पर रिसर्च क्या कहती है

Health News: फलों को सेहतमंद डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है और अनार भी…

41 minutes ago

SIR को लेकर AAP का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर पुलिस ने सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया

Saurabh Bhardwaj Detained: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग के खिलाफ आम आदमी पार्टी के…

1 hour ago

Panchbali Bhog: श्राद्ध में सबसे पहले किसे दें भोजन? जानें पंचबली का सही क्रम

Panchbali Bhog: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के साथ पंचबली भोग की परंपरा भी…

1 hour ago