Saturday, Oct 24

होम = Breaking = बिजनौर: रुखसाना की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! पति और 3 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी थी मुंबई, नाले में मिला शव

बिजनौर: रुखसाना की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! पति और 3 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी थी मुंबई, नाले में मिला शव

Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से प्रेमी के साथ मुंबई गई महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। रेहड़ थाना क्षेत्र के सादकपुर गांव की रहने वाली रुखसाना जुलाई 2026 में पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी साकिब के साथ मुंबई चली गई थी। 26 सितंबर को वह सांताक्रुज से लापता हो गई, जबकि 18 अक्टूबर को उसका सड़ा-गला शव बांद्रा के एक नाले में मिला। पिता ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।

शादी के बाद भी प्रेमी के संपर्क में थी रुखसाना

जानकारी के मुताबिक, रुखसाना और साकिब पहले से एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन सामाजिक कारणों से शादी नहीं हो सकी। इसके बाद रुखसाना का निकाह कांठ में हुआ और उसके तीन बच्चे हुए।

जुलाई 2026 में वह दोबारा साकिब के संपर्क में आई और उसके साथ मुंबई चली गई। परिजन उसे वापस लेकर आए, लेकिन उसने पति और बच्चों के साथ रहने से इनकार कर दिया और फिर साकिब के पास लौट गई। साकिब मुंबई में ऑटो चलाता था।

प्रेमी की पत्नी से विवाद के बीच हुई लापता

मुंबई में साकिब की पत्नी भी रहने लगी थी, जिससे दोनों महिलाओं के बीच तनाव बढ़ गया। इसी दौरान 26 सितंबर को रुखसाना सांताक्रुज से अचानक लापता हो गई। साकिब ने वाकोला थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस की तलाश के बावजूद कई दिनों तक उसका सुराग नहीं मिला।

नाले से बरामद हुआ शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

18 अक्टूबर को बांद्रा में कूड़े के ढेर के पास नाले से रुखसाना का सड़ा-गला शव मिला। सूचना पर परिजन मुंबई पहुंचे और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर शव बिजनौर लाए।

पिता इरफान का आरोप है कि साकिब ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर हत्या की और शव फेंक दिया।

परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग

शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक फैल गया। इरफान ने साकिब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

ये भी पढ़े: ‘Meta चश्मे से मेरा स्टिंग करने की हुई कोशिश’, डीके शिवकुमार का दावा