Breaking

हरदीप पुरी समेत BJP के 8 मौजूदा सांसदों का यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची से पत्ता साफ

BJP Rajya Sabha candidates Uttar Pradesh: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चौंका दिया। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा समेत किसी भी मौजूदा सांसद को दोबारा टिकट नहीं दिया। अरुण सिंह, सीमा द्विवेदी, नीरज शेखर, बृज लाल और गीता शाक्य भी सूची में नहीं हैं। वहीं, राज्य से पूर्व राज्यसभा सांसद रहे दिनेश शर्मा अब अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल हैं।

BJP ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडे, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान होगा। विधानसभा में संख्या बल के आधार पर BJP के 8 और सपा के 2 सीट जीतने की संभावना है।

जातीय समीकरण और 2027 की तैयारी

उम्मीदवारों की सूची में 3 OBC, 2 SC और 3 सवर्ण चेहरे हैं। इनमें दो महिलाएं हैं। OBC उम्मीदवार लोधी, पाल और कुर्मी समुदाय से हैं, जबकि सवर्णों में दो ब्राह्मण और एक राजपूत हैं। प्रकाश पाल BJP OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और कानपुर-बुंदेलखंड के पूर्व संगठन प्रमुख रहे हैं। दलित नेता विद्यासागर सोनकर जौनपुर से पूर्व सांसद व MLC रह चुके हैं और विधान परिषद में उपनेता तथा BJP प्रदेश महासचिव रहे हैं।

दो महिला उम्मीदवार

पूर्व बाराबंकी सांसद प्रियंका सिंह रावत और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को भी टिकट मिला है। रावत ने 2014 में कांग्रेस नेता पीएल पुनिया को हराया था। IIT स्नातक श्रुति बरेली की अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष हैं और बरेली-बहेड़ी क्षेत्र में सक्रिय हैं। राम प्रताप सिंह चौहान BJP प्रदेश महासचिव और पश्चिमी यूपी के प्रभारी हैं तथा 2017-22 में एत्मादपुर से विधायक रहे। राधाकांत ओझा इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और दो बार बार एसोसिएशन अध्यक्ष रह चुके हैं। गोपी कृष्ण पांडे BJP के वरिष्ठ संगठनकर्ता हैं और जमीनी अभियानों में सक्रिय रहे हैं।

ये भी पढ़े: रात 10 बजे भी सुरक्षित हों महिलाएं, दुष्कर्म मामलों में सख्त कार्रवाई करे दिल्ली पुलिस: SC

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

बांग्लादेश से युवतियां लाकर जम्मू में कराते थे शादी, MP में पकड़े गए 2 रोहिंग्या तस्कर

Gwalior Human Trafficking: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जीआरपी ने मानव तस्करी के एक कथित…

15 minutes ago

Gujarat: 14 वर्षिय नाबालिग का माता-पिता पर गंभीर आरोप, पिता पर दुष्कर्म और मां पर साथ देने का केस

Kutch: गुजरात के कच्छ जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।…

18 minutes ago

UP से राज्यसभा के लिए BJP ने उतारे 8 नए चेहरे, जानिए कौन हैं ये नेता और क्या है उनकी प्रोफाइल

BJP Rajya Sabha candidates Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने…

41 minutes ago

लखनऊ में बाढ़ का कहर, घरों में घुसा पानी; CM योगी ने पीड़ितों से की मुलाकात

Lucknow Gomti River Flood: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने…

58 minutes ago

दिल्ली-NCR से यूपी तक फैला ड्रग्स नेटवर्क, लखनऊ की फैक्ट्री से 6.275 किलो हेरोइन बरामद

Lucknow Heroin Drug Network: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश तक फैले कथित…

1 hour ago

रात 10 बजे भी सुरक्षित हों महिलाएं, दुष्कर्म मामलों में सख्त कार्रवाई करे दिल्ली पुलिस: SC

Supreme Court women safety Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ…

2 hours ago