BJP UP Election Strategy: दिल्ली में विपक्षी दल मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी 14 और 15 अक्टूबर को वाराणसी में दो दिवसीय बैठक करेगी। इसमें संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और अलग-अलग सामाजिक समुदायों तक पहुंच बढ़ाने पर चर्चा होगी।
वाराणसी की बैठक में काशी और गोरक्ष प्रांत की विधानसभा सीटों पर चर्चा होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, करीब 266 विधानसभा स्तर के प्रभारी और विस्तारक इसमें शामिल हो सकते हैं। बीजेपी का जोर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने पर रहेगा। बैठक में छह सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और केंद्र सरकार के साथ योगी आदित्यनाथ सरकार के कामकाज पर चर्चा होगी। चुनाव में जनता के बीच किन मुद्दों को उठाना है, इस पर भी मंथन किया जाएगा।
बीजेपी 'सर्व समाज' अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के 43 समुदायों तक पहुंच बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क बढ़ाने और उनकी समस्याओं को समझने पर जोर दिया जाएगा। पार्टी की कोशिश सामाजिक समूहों के साथ संवाद बढ़ाकर संगठन को मजबूत करने की है।
उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर दिल्ली के अशोक रोड स्थित बीजेपी कार्यालय में भी बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष, यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हुए। बैठक में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने पर चर्चा की गई।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, त्योहारों के बाद नवंबर के मध्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं के उत्तर प्रदेश दौरे बढ़ सकते हैं। इससे पहले बीजेपी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी संदेश को जनता तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। इस बीच, दिल्ली में विपक्षी नेता मतदाता सूची की प्रक्रिया की जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। ऐसे में एक ओर SIR को लेकर राजनीतिक टकराव जारी है, तो दूसरी ओर बीजेपी यूपी में चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटी है।
ये भी पढ़ें: ICC ODI Rankings: स्मृति मंधाना की बादशाहत कायम, दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत का भी जलवा
Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…
Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…
Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…
Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…
Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…
Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…