Monday, Oct 26

होम = Featured = ब्राजील में लूला की जीत पर उठा सवाल, फ्लावियो बोल्सोनारो ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को मानने से किया इनकार

ब्राजील में लूला की जीत पर उठा सवाल, फ्लावियो बोल्सोनारो ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को मानने से किया इनकार

Flavio Rejects Election Results: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लूला दा सिल्वा की जीत के बाद राजनीतिक विवाद गहराता दिख रहा है। चुनाव में हार का सामना करने वाले पूर्व राष्ट्रपति जाएर बोल्सोनारो के बेटे फ्लावियो बोल्सोनारो ने नतीजों को मानने से इनकार कर दिया है। उनके रुख से चुनावी नतीजों को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

चुनाव नतीजे रद्द करने की मांग

फ्लावियो बोल्सोनारो ने चुनावी नतीजों पर सवाल उठाते हुए लूला दा सिल्वा की जीत स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने नतीजों को ‘असंभव’ और ‘समझ से परे’ बताते हुए इन्हें रद्द करने की मांग की। फ्लावियो के पिता और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जाएर बोल्सोनारो फिलहाल हाउस अरेस्ट में हैं। चुनावी नतीजों के खिलाफ फ्लावियो का यह रुख उनके पिता की राजनीति से मेल खाता है, जिन्होंने 2022 में अपनी चुनावी हार स्वीकार नहीं की थी।

पिता की राह पर चले फ्लावियो बोल्सोनारो

फ्लावियो बोल्सोनारो की ताजा टिप्पणियों ने ब्राजील की राजनीति में 2022 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद पैदा हुए विवाद की यादें ताजा कर दी हैं। उस चुनाव में उनके पिता जाएर बोल्सोनारो को लूला दा सिल्वा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, जाएर ने अपनी हार को स्पष्ट रूप से स्वीकार नहीं किया था। अब फ्लावियो ने भी चुनावी नतीजों पर सवाल उठाते हुए उन्हें रद्द करने की मांग की है। इससे ब्राजील में चुनावी प्रक्रिया और राजनीतिक विरोध को लेकर बहस फिर तेज हो सकती है।

ये भी पढ़ें: ब्राजील में लूला दा सिल्वा फिर बने राष्ट्रपति, जायर बोल्सोनारो के बेटे को हराया

ब्राजील चुनाव में पहले दौर का नतीजा साफ, फ्लावियो बोलसोनारो की बढ़त; अब दूसरे राउंड में फैसला