Bypoll Counting 2026: चार राज्यों की छह सीटों सीटों पर उपचुनाव की मतगणना सुबह से जारी है। शुरुआती रुझानों में तमिलनाडु की दोनों सीटों पर मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) बढ़त बनाए हुए है। मतगणना के साथ ही सभी की नजरें इन सीटों के नतीजों पर टिकी हैं। शुरुआती रुझानों से मुकाबले की तस्वीर उभरने लगी है, हालांकि अंतिम नतीजों के लिए अभी इंतजार करना होगा।
नंदीग्राम में BJP और कांग्रेस की टक्कर
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावेंडी विधानसभा सीटों और असम की नगांव लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था। अब इन सभी सीटों पर मतगणना जारी है। नंदीग्राम में TMC उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद मुकाबला BJP और कांग्रेस के बीच है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया था, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उन्हें चुनाव लड़ने के लिए जमानत मिल गई थी।
नगांव सीट पर BJP, कांग्रेस और AIUDF के बीच मुकाबला
असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव में BJP, कांग्रेस और AIUDF के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। BJP ने पूर्व IAS अधिकारी देवाशीष शर्मा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस की ओर से सिबामोनी बोरा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल भी इस सीट से उम्मीदवार हैं। मतगणना के दौरान तीनों उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।
पुडुचेरी की थट्टानचावडी सीट पर AINRC आगे
पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (AINRC) के उम्मीदवार अशोक आनंद 3,209 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। उन्हें 1,987 वोटों की बढ़त मिली है। इस सीट पर कांग्रेस के ई. विनायगम, DMK के के. सेतु सेल्वम और CPI के ए.एम. सलीम भी मैदान में हैं।
तमिलनाडु की दोनों सीटों पर TVK आगे
तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में TVK के दोनों उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मदुरंतकम से मरगथम कुमारवेल और धारापुरम से पी. सत्याभामा बढ़त बनाए हुए हैं। दोनों ने पहले AIADMK के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था, लेकिन बाद में पार्टी छोड़कर TVK में शामिल हो गई थीं। सीएम जोसेफ ने उपचुनाव में दोनों को उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ें: असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में कुल 6 सीटों पर उप-चुनाव के लिए वोटिंग जारी, जानें कौन-कौन हैं दावेदार

