Rajbir Ghumman CBI Raid: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) राजबीर घुम्मन से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने चंडीगढ़, मोहाली और संगरूर समेत कई स्थानों पर यह कार्रवाई की। यह कार्रवाई पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद हुई है, जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार के नेक्सस की जांच के निर्देश दिए गए थे। मामले में CBI ने भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत FIR भी दर्ज की है।
CBI की कार्रवाई के बाद पंजाब में सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने पंजाब चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं और उनके कैंप ऑफिस पर CBI की रेड कराई गई है। मान ने कहा कि अब पंजाब में ED और CBI का कथित गलत इस्तेमाल कर पंजाब सरकार और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जनता से मिल रहे समर्थन से बीजेपी बौखला गई है।
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी CBI कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चुनाव से दो महीने पहले मुख्यमंत्री कार्यालय पर रेड बीजेपी की बौखलाहट का नतीजा है। केजरीवाल ने किसान आंदोलन, पानी और पंजाब यूनिवर्सिटी जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए केंद्र पर पंजाबियों के साथ नाइंसाफी का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी चुनाव के जरिए पंजाब नहीं जीत सकती, इसलिए ED-CBI का सहारा ले रही है। केजरीवाल ने कहा कि जनता चुनाव में इसका जवाब देगी और भगवंत मान को 100 से ज्यादा सीटें जिताकर दोबारा मुख्यमंत्री बनाएगी।
ये भी पढ़े:
Black Magic Remedies: देश के चर्चित ज्योतिषाचार्य आचार्य लव भूषण के अनुसार, जीवन में सफलता,…
Smriti Mandhana Captain: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नया फुलटाइम कप्तान मिल गया है। BCCI…
Rahul Gandhi SIR Protest: SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसद…
Air Marshal Ashutosh Dixit: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का 29वां प्रमुख नियुक्त…
Kainchi Dham: उत्तराखंड के कैंची धाम में पिछले वीकेंड 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के…
Nagpur: नागपुर के MIDC थाना क्षेत्र में पिता-पुत्री के रिश्ते को झकझोर देने वाली घटना…