Monday, Oct 12

होम = Breaking = CEC ज्ञानेश के मामले में विपक्षी नेताओं से CJI सूर्यकांत का मिलने से इनकार, कहा- कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं

CEC ज्ञानेश के मामले में विपक्षी नेताओं से CJI सूर्यकांत का मिलने से इनकार, कहा- कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं

by | Oct 12, 2026 | Breaking, News Latest, देश

CJI Surya Kant: दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के मुद्दे पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने विपक्षी नेताओं से मुलाकात नहीं करने की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि यह मामला कानून-व्यवस्था से जुड़ा है। मुलाकात के लिए समय नहीं दे पाने पर CJI ने विपक्षी नेताओं को पत्र लिखकर अपना पक्ष स्पष्ट किया है।

CJI सूर्यकांत ने चिट्ठी लिखकर बताई वजह

विपक्षी नेताओं से मुलाकात नहीं करने पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि उन्होंने असमर्थता जताते हुए पत्र के जरिए इसकी वजह बता दी है। उन्होंने कहा, “मुझे कल उनका लेटर मिला है, कल रात को उसका जवाब दे दिया है। लेटर उनका परसों का है, मैं बाहर था तो मुझे कल मिला। मैंने कुछ कारण दिए हैं, जिनकी वजह से मैंने असमर्थता व्यक्त की है कि मैं मिल नहीं पाऊंगा।”

CJI बोले- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले

सीजेआई सूर्यकांत ने दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के सवाल पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। कोई भी आम नागरिक या किसी सरकारी संस्था का सदस्य अपनी समस्या लेकर अदालत आ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है। अदालत कानून के दायरे में रहकर उनकी समस्या का समाधान करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। सीजेआई ने स्पष्ट किया कि न्याय पाने का अधिकार सभी नागरिकों को समान रूप से प्राप्त है और अदालत कानून के मुताबिक उनकी मदद करेगी।

ये भी पढ़ें: खरगे की CJI से गुहार लगाने की तैयारी, PM मोदी-अमित शाह पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट कूच करेगा INDIA गठबंधन, दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद रखने का फैसला