CJP Leaders Arrested: एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज एक बार फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी (AAP), AISA और SFI के भी शामिल होने की बात कही गई है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने देशभर के लोगों से अपने-अपने शहरों में जंतर-मंतर जैसा विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर कूच के ऐलान के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर पर सात लेयर की बैरिकेडिंग की गई है और वहां जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया है। पूरे इलाके की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। पुलिस रिकॉर्डेड माइक के जरिए लगातार लोगों को अलर्ट कर रही है। इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है। व
दिल्ली में आज सुबह से सभी मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं और इंटरनेट सेवा भी बहाल है। कई सड़कों से ट्रैफिक डायवर्जन हटा लिया गया है। कनॉट प्लेस जाने वाले रास्ते खुले हैं और इंडिया गेट से रेल भवन तक वाहनों की आवाजाही भी जारी है। बाजार भी खुले हुए हैं, जिससे आम लोगों को राहत मिली है। हालांकि, CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती अब भी जारी है।
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले CJP पर पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके समेत 3 गिरफ्तार; मजिस्ट्रेट के सामने करेगी पेश
Dhruv Rathee CJP Protest: यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने देर रात हिरासत से…
Rahul Gandhi Opposition Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ को लेकर दिल्ली में सियासी टकराव…
CJP Leaders Released: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष…
Delhi CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच…
CJP Leaders Arrested: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी…
Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बाद आज रविवार को बाजार…