Tuesday, Oct 13

होम = Breaking = CEC ज्ञानेश के खिलाफ CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने आशुतोष और सौरव को हिरासत में लिया

CEC ज्ञानेश के खिलाफ CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने आशुतोष और सौरव को हिरासत में लिया

CJP Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका अपने कुछ साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे। यहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रांका समेत अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।

‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के लगे नारे

आशुतोष रांका और CJP ने प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें रांका अपने समर्थकों के साथ झंडे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते और नारे लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को पकड़कर हिरासत में लेते भी दिखाई दे रहे हैं।

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर CJP नाराज

CJP नेता ऐसे समय में जंतर-मंतर पहुंचे, जब सरकार ने इसे प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है। इस फैसले पर पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जंतर-मंतर को विरोध स्थल की सूची से हटाना सरकार के डर को दिखाता है। दीपके ने दावा किया कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर बंद करने की कोशिश सफल नहीं होगी। उन्होंने आशुतोष रांका की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराते आशुतोष रांका।”

10 अक्टूबर को भी CJP के नेताओं को लिया गया था हिरासत में

CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया था। इससे पहले पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था। इसके अलावा, अलग-अलग जगहों से 7,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई थी।

ये भी पढ़ें : जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले CJP पर पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके समेत 3 गिरफ्तार; मजिस्ट्रेट के सामने करेगी पेश