News Big

‘आजादी के लिए नेहरू के अलावा भी कई सेनानी गए थे जेल’, राहुल गांधी पर CM योगी का निशाना

CM Yogi Adityanath Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए केवल जवाहरलाल नेहरू ही जेल नहीं गए थे, बल्कि महाशय मसुरियादीन पासी जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

सीएम योगी प्रयागराज के तेलियरगंज स्थित महाशय मसुरियादीन स्मारक इंटर कॉलेज पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का अनावरण किया।

'राहुल गांधी एक बात नोट कर लें'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं राहुल गांधी जी को बताना चाहता हूं कि एक बात नोट करना, देश की आजादी के लिए सिर्फ और सिर्फ नेहरू जेल नहीं गए थे।"

उन्होंने बताया कि महाशय मसुरियादीन पासी भी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जेल गए थे। योगी के अनुसार, वह 1932 से 1944 के बीच विभिन्न अवधियों में जेल में रहे और आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसुरियादीन पासी ने लगभग 66-67 वर्ष का जीवन जिया, जिसमें करीब नौ साल स्वतंत्रता संग्राम के लिए जेल में बिताए।

चौराहे और संस्थान का नाम बदलने की घोषणा

सीएम योगी ने कहा कि मसुरियादीन पासी के योगदान को पहले उचित सम्मान नहीं मिला। उन्होंने घोषणा की कि प्रतिमा स्थल वाले चौराहे का नाम स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखने के लिए मेयर से प्रस्ताव भेजने को कहा जाएगा। इसके अलावा, राज्य सरकार प्रयागराज के एक संस्थान का नाम भी उनके नाम पर रखेगी और वहां उनकी प्रतिमा स्थापित करेगी।

दलितों और वंचितों के लिए उठाई थी आवाज

मुख्यमंत्री ने कहा कि दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले महापुरुषों का सम्मान जरूरी है। महाशय मसुरियादीन पासी संविधान सभा के सदस्य और फूलपुर से सांसद रहे थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट का भी विरोध किया था। योगी आदित्यनाथ ने उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्रता सेनानी की विरासत को हमेशा संरक्षित रखेगी।

ये भी पढ़े: कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Tanisha Verma

Recent Posts

ताजमहल में दिखे 180 किलो के जापानी पहलवान, सेल्फी लेने उमड़ी भीड़; ‘जॉन विक 4’ में कर चुके हैं काम

Yoshinori Tashiro Taj Mahal Visit: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में जापान के पूर्व…

14 minutes ago

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Kartik Aaryan Sreeleela Film Release Date: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की आगामी रोमांटिक…

1 hour ago

एंटी ड्रग एक्टिविस्ट झोटा की हत्या के खिलाफ बंद था पंजाब, तभी ‘नशा’ बेचते पकड़ा गया युवक

Faridkot Drug Capsules Case: पंजाब में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के…

1 hour ago

विश्वजीत मोरे ने रचा इतिहास, U23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन का रजत जीतने वाले बने पहले भारतीय

Vishvajit More U23 World Wrestling Championships: भारतीय पहलवान विश्वजीत रामचंद्र मोरे ने अंडर-23 विश्व कुश्ती…

2 hours ago

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज; 2 घायल

Varanasi Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार को एक जोरदार धमाके से…

2 hours ago

दिल्ली में पीएम मोदी ने एशियाई खेल 2026 के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

PM Modi Asian Games 2026 Medallists: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को जापान…

2 hours ago