Saturday, Oct 24

होम = Breaking = CNG की कीमतों में ₹4.45/kg की हुई बढ़ोतरी, ऑटो और टैक्सी चालकों का बढ़ेगा खर्च

CNG की कीमतों में ₹4.45/kg की हुई बढ़ोतरी, ऑटो और टैक्सी चालकों का बढ़ेगा खर्च

CNG Price Hike: सीएनजी से वाहन चलाने वालों की जेब पर एक बार फिर बोझ बढ़ गया है। अदाणी टोटल गैस ने 23 अक्टूबर से CNG की कीमत में ₹4.45 प्रति किलो की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद अहमदाबाद में इसका भाव ₹98.47 प्रति किलो हो गया है। कंपनी ने गैस की बढ़ती खरीद लागत और आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों को कीमत बढ़ाने की वजह बताया है। इससे पहले 1 अगस्त को भी कंपनी ने CNG के दाम ₹4 प्रति किलो बढ़ाए थे।

ऑटो-टैक्सी का सफर हो सकता है महंगा

CNG की कीमत बढ़ने से वाहन चलाने की लागत बढ़ेगी। ऑटो, टैक्सी और सामान की ढुलाई में बड़ी संख्या में CNG वाहनों का इस्तेमाल होता है। ऐसे में ईंधन पर खर्च बढ़ने से चालक और परिवहन कारोबारी किराया या डिलीवरी शुल्क बढ़ाकर इसका बोझ ग्राहकों पर डाल सकते हैं।

जुलाई से अब तक कई बार बढ़े CNG के दाम

अहमदाबाद में अदाणी टोटल गैस ने इससे पहले 1 अगस्त को CNG की कीमत ₹4 प्रति किलो बढ़ाकर ₹94.02 कर दी थी। इससे पहले 19 जुलाई को भी ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे भाव ₹88.02 से बढ़कर ₹90.02 हो गया था। यानी जुलाई के दूसरे हिस्से से अगस्त की शुरुआत तक कंपनी ने दो बार कीमतें बढ़ाई थीं। फिलहाल, 23 अक्टूबर की नई बढ़ोतरी पर भी रिपोर्ट में पश्चिम एशिया के तनाव से सप्लाई और लागत पर दबाव का जिक्र है।

ये भी पढ़ें: CNG ने दिया महंगाई का झटका! मुंबई में 2 रुपये बढ़े दाम, ऑटो-टैक्सी चालकों की बढ़ी चिंता