Breaking

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर, IndiGo ने घरेलू उड़ानों पर बढ़ाया फ्यूल चार्ज

IndiGo Fuel Charge: इंडिगो ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। एयरलाइन के मुताबिक, ATF की कीमत पिछले एक दशक के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है, जिससे परिचालन लागत पर दबाव बढ़ा है। अब घरेलू उड़ानों में दूरी के आधार पर यात्रियों को 375 रुपये से लेकर 1,300 रुपये प्रति सेक्टर तक अतिरिक्त फ्यूल चार्ज देना होगा। इससे पहले यह शुल्क 275 से 950 रुपये तक था। एयरलाइन ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर बनाए रखेगी और जरूरत के मुताबिक शुल्क में बदलाव कर सकती है। इंडिगो रोजाना 2,200 से ज्यादा उड़ानों का संचालन करती है।

ग्राहकों पर बोझ कम रखने के लिए सीमित बढ़ोतरी

इंडिगो की ऑपरेटर कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे BSE पर 4,930 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह पिछले बंद भाव से 0.18 प्रतिशत अधिक था। वहीं, फ्यूल चार्ज बढ़ाने को लेकर इंडिगो ने कहा कि ईंधन लागत में हुई पूरी बढ़ोतरी की भरपाई के लिए शुल्क में इससे कहीं ज्यादा इजाफा करना पड़ता। हालांकि, ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ कम रखने के लिए कंपनी ने फ्यूल चार्ज में मामूली और नियंत्रित बढ़ोतरी की है। एयरलाइन ने कहा कि वह लागत और बाजार की स्थिति पर नजर बनाए रखेगी।

एयरलाइंस के खर्च में बड़ा हिस्सा जेट फ्यूल का

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरलाइंस के कुल परिचालन खर्च में जेट फ्यूल की हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत तक हो सकती है। ईंधन की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव का सीधा असर एयरलाइंस की लागत और मुनाफे पर पड़ता है। इंडिगो को वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3.82 अरब रुपये का नुकसान हुआ था। कंपनी ने मई में कहा था कि वह अपने मार्जिन को सुरक्षित रखने के लिए ईंधन की कीमतों की हेजिंग पर विचार कर रही है। ऐसे में ATF की बढ़ती कीमतों के बीच फ्यूल चार्ज में बढ़ोतरी कंपनी के लिए लागत का दबाव कम करने का एक तरीका है।

ये भी पढ़ें: नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो फ्लाइट पोल से टकराई, मचा हड़कंप

Sunil Gupta

Recent Posts

रात 10 बजे भी सुरक्षित हों महिलाएं, दुष्कर्म मामलों में सख्त कार्रवाई करे दिल्ली पुलिस: SC

Supreme Court women safety Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ…

10 minutes ago

BJP ने यूपी से राज्यसभा के लिए खोले पत्ते, धर्मपाल सिंह और प्रियंका रावत समेत 8 को टिकट

UP Rajya Sabha Election BJP Candidates: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने…

28 minutes ago

बिहार के सारण में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दो गुट भिड़े तो चली गई 3 जान

Saran Triple Murder: बिहार के सारण जिले में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात दो गुटों के…

34 minutes ago

दिल्ली के नवनिर्मित बारापुल्ला फेज-3 पर जाम ने बढ़ाई मुश्किल, 3 KM तक लगी गाड़ियों की कतार

Barapullah Phase 3 Corridor: दिल्ली के नवनिर्मित बारापुल्ला फेज-3 कॉरिडोर पर सोमवार को भीषण ट्रैफिक…

51 minutes ago

48 घंटे में एक परिवार में 3 मौतें, सैनिक का शव लेकर लौट रही एंबुलेंस भीषण हादसे का शिकार

Deoria Family Three Deaths: देवरिया के रुद्रपुर इलाके के गहिला-दुधैला गांव में एक परिवार पर…

57 minutes ago

वैभव सूर्यवंशी के चयन पर कोच गौतम गंभीर का आया जवाब, बोले- इसलिए नहीं दे रहे मौका

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में जगह को लेकर…

1 hour ago