Deepika Padukone Ranveer Singh Second Daughter Devi: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने दशहरे के खास मौके पर अपनी दूसरी बेटी के नाम का खुलासा किया है। कपल ने अपनी नन्ही बेटी का नाम 'देवी पादुकोण सिंह' रखा है। दोनों ने सोशल मीडिया पर चारों सदस्यों की खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर कर यह खुशखबरी प्रशंसकों के साथ साझा की।
बड़ी बहन दुआ ने छोटी बहन को किया प्यार
शेयर की गई तस्वीर में रणवीर अपनी बड़ी बेटी दुआ को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। दुआ प्यार से अपनी नवजात बहन देवी को किस करती दिखाई दे रही हैं, जबकि दीपिका भी इस खास पारिवारिक पल का हिस्सा हैं।
तस्वीर के साथ दीपिका ने कैप्शन लिखा, 'Of Love & Abundance Devi Padukone Singh.' दशहरे पर साझा की गई इस तस्वीर के जरिए कपल ने अपनी छोटी बेटी को दुनिया से रूबरू कराया।
19 सितंबर को हुआ था दूसरी बेटी का जन्म
दीपिका और रणवीर ने 19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया था। दोनों ने शनिवार को संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट में 'Welcome baby girl' लिखकर और नजर वाला इमोजी लगाकर खुशखबरी दी थी। इससे पहले अप्रैल में उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
कपल की पहली बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था। उस समय भी उन्होंने इसी तरह सादगी से बेटी के जन्म की जानकारी दी थी।
फिल्म के सेट से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
दीपिका और रणवीर की प्रेम कहानी 2013 में फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट पर शुरू हुई थी। कई वर्षों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की। विवाह कोंकणी और सिंधी, दोनों परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ था।

