Delhi metro station renamed
Delhi Metro Station Renamed: दिल्ली सरकार के राज्य नाम प्राधिकरण ने राजधानी के नौ मेट्रो स्टेशनों के नामों में संशोधन को मंजूरी दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक कुल 21 प्रस्तावों की समीक्षा की गई, जिनमें 12 नाम पूर्ववत रखने, सात में आंशिक बदलाव करने और दो स्टेशनों के नाम पूरी तरह परिवर्तित करने का फैसला हुआ।
रिपोर्ट के अनुसार जिन स्टेशनों के नामों में संशोधन किया गया है, उनमें उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार (पहले प्रशांत विहार), जगतपुर-वजीराबाद (पहले जगतपुर), नानक प्याऊ-डेरावल नगर (पहले डेरावल नगर), खानपुर-वायुसेनाबाद (पहले खानपुर), नानकसर-सोनिया विहार (पहले सोनिया विहार), श्री राम मंदिर मयूर विहार (पहले मयूर विहार पॉकेट-1) और मंगोलपुर कलां-वेस्ट एन्क्लेव (पहले वेस्ट एन्क्लेव) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, नॉर्थ पीतमपुरा स्टेशन का नाम अब हैदरपुर विलेज और पीतमपुरा स्टेशन का नाम मधुबन चौक कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि यह निर्णय स्थानीय पहचान, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और क्षेत्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वहीं मजलिस पार्क, भलस्वा, हैदरपुर बादली मोड़, दीपाली चौक, यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सूरघाट, झरोड़ा मजरा, बुराड़ी, पुष्पांजलि और मौजपुर-बाबरपुर सहित अन्य स्टेशनों के नामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मेट्रो स्टेशन केवल परिवहन के साधन नहीं हैं, बल्कि वे संबंधित क्षेत्रों की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का प्रतीक भी होते हैं। नामों को अंतिम रूप देने से पहले जनप्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों से सुझाव लिए गए। सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में यदि क्षेत्रीय भावनाओं और जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रस्ताव सामने आते हैं, तो उन पर भी विचार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: मेक्सिको में मिलिट्री ऑपरेशन में मारा गया ड्रग माफिया ‘एल मेंचो’, विरोध में जगह-जगह हो रही है हिंसा
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…