Thursday, Oct 22

होम = Breaking = दिल्ली में बिगड़ी हवा की सेहत, 226 दर्ज हुआ AQI; खराब श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

दिल्ली में बिगड़ी हवा की सेहत, 226 दर्ज हुआ AQI; खराब श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

Delhi Air Quality AQI 226: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। गुरुवार को राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 226 दर्ज किया गया, जिसके चलते हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। त्योहारों के मौसम के बीच हवा की बिगड़ती गुणवत्ता ने प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

बुधवार को 100 दिनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा AQI

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बुधवार को भी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया था। इस दौरान राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 245 तक पहुंच गया, जो पिछले 100 दिनों का उच्चतम स्तर था। हालांकि, गुरुवार को AQI घटकर 226 पर आ गया, लेकिन हवा अब भी खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली-NCR में GRAP का पहला चरण लागू

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के मद्देनजर केंद्र सरकार ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इसके तहत प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि हवा की गुणवत्ता में और गिरावट को रोका जा सके।

AQI की कितनी श्रेणियां, किस स्तर पर कितना प्रदूषण?

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के मानकों के मुताबिक, 0 से 50 के बीच हवा की गुणवत्ता ‘अच्छी’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’ और 201 से 300 तक ‘खराब’ मानी जाती है। वहीं, 301 से 400 के बीच AQI होने पर हवा ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच होने पर ‘गंभीर’ श्रेणी में आती है। दिल्ली का AQI 226 होने का मतलब है कि राजधानी की हवा फिलहाल खराब श्रेणी में है।

ये भी पढ़ें: GRAP-3 की पाबंदियां हटीं, दिल्ली-NCR ने ली राहत की सांस, प्रदूषण में आई गिरावट