Delhi: दिल्ली में दशहरे के मौके पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला जलाने से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पीतमपुरा के नेताजी सुभाष प्लेस स्थित DDA मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री और BJP नेता कपिल मिश्रा ने पुतले का दहन किया। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम बताया है।
AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को उपराज्यपाल और पुलिस कमिश्नर को शिकायत भेजी। उन्होंने श्री केशव रामलीला कमेटी, उसके सदस्य कपिल मिश्रा और अन्य आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।
भारद्वाज का आरोप है कि पारंपरिक दशहरा पुतलों के साथ कॉकरोच का पुतला जलाने से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया से कार्यक्रम की तस्वीरें, वीडियो और प्रचार सामग्री हटाने की मांग भी की। FIR दर्ज नहीं होने पर उन्होंने अदालत जाने की चेतावनी दी।
शिकायत पर पलटवार करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा, 'कॉकरोच का पुतला जलाया जा रहा है और इससे देश की राजनीति के दीमकों को तकलीफ हो रही है।' उन्होंने दावा किया कि देश के खिलाफ साजिश रचने वाले कई समूह एकजुट हो गए हैं, लेकिन अंत में सच्चाई की जीत होगी।
आयोजकों के मुताबिक, कॉकरोच का पुतला गंदगी, अस्वच्छता और उनसे होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बनाया गया था। DDA मैदान में शाम को हुए पुतला दहन को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यह आयोजन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के कथित विरोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया।
फिलहाल, सौरभ भारद्वाज की शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
ये भी पढ़े: एशियन पैरा गेम्स में भारत का जलवा, एक दिन में जीते 5 गोल्ड, 35 पहुंची पदकों की संख्या
India US Energy Defence Cooperation: भारत और अमेरिका ने मंगलवार को द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा…
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिशों को सफलता नहीं मिलने से अमेरिकी…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय युवा मोर्चा की नई टीम का…
Ravana Dahan: देशभर में दशहरे का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कई…
Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है।…
Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जहरीले नाग के साथ करतब दिखाना पिता-पुत्र के लिए…
View Comments