Delhi CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों ने शुक्रवार रात से ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार तक सुरक्षाबलों ने व्यापक अभियान चलाया
सीएम रेखा गुप्ता ने पूछा- जिम्मेदारी कौन लेगा?
एक अनुमान के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को रोकने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान करीब 7,000 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि किसी भी कीमत पर दिल्ली को बंधक नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने प्रदर्शन के कारण आम लोगों को हुई परेशानी का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि जिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
45 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद होने पर रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 45 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया था। इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रदर्शन पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर दिल्ली को बंधक नहीं बनने दिया जाएगा। सीएम ने प्रदर्शन के कारण आम लोगों को हुई परेशानी पर भी सवाल उठाए।
राहुल गांधी और केजरीवाल पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “देशवासियों द्वारा रिजेक्टेड नेता राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल, अपनी बी-टीम CJP के साथ मिलकर दिल्ली को अखाड़ा बनाना चाहते हैं। आखिर ये नेता, अपनी नॉनस्टॉप हार की खीझ, जनता पर उतारने पर क्यों तुले हैं? सड़कों पर अव्यवस्था से परेशान होने वाले दिल्लीवासियों का क्या दोष है?” सीएम ने अपने बयान में प्रदर्शन से आम लोगों को हुई परेशानी को लेकर विपक्षी नेताओं को घेरा।
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले CJP पर पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके समेत 3 गिरफ्तार; मजिस्ट्रेट के सामने करेगी पेश

