Saturday, Oct 24

होम = Breaking = दिल्ली-NCR की हवा हुई खराब, नोएडा में AQI 270 के पार, यमुना में तैरता दिखा जहरीला झाग

दिल्ली-NCR की हवा हुई खराब, नोएडा में AQI 270 के पार, यमुना में तैरता दिखा जहरीला झाग

Delhi NCR Air Pollution AQI: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। शनिवार को राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर में AQI 258, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में 251 और IIT दिल्ली में 227 रहा। वहीं, बुराड़ी में 181 और आनंद विहार में 175 दर्ज किया गया।

नोएडा के सेक्टर-62 में AQI 270 और सेक्टर-125 में 212 रहा। इसी बीच शनिवार सुबह कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी की सतह पर जहरीला झाग तैरता दिखाई दिया।

AQI की अलग-अलग श्रेणियां

CPCB के मानकों के अनुसार, 0-50 AQI अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है।

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18-20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक, जबकि कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। सुबह पूर्वी हवाएं 12 किमी प्रति घंटे, दोपहर में उत्तर-पूर्वी हवाएं 20 किमी प्रति घंटे और शाम-रात में पूर्वी हवाएं 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

रविवार को कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, रविवार को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े: वानुआतू में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 25 सेकंड के अंतराल पर दो बार कांपी धरती