Thursday, Oct 15

होम = Breaking = दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, कई इलाकों में तेज बारिश, तापमान में आई गिरावट

दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, कई इलाकों में तेज बारिश, तापमान में आई गिरावट

Delhi NCR rain weather update: अक्टूबर का आधा महीना बीतते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को दिल्ली-NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

बारिश से गिरेगा दिन का तापमान

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश के बाद से न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले बुधवार को मौसम गर्म रहा था और सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पश्चिमी विक्षोभ से अगले 2 दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। इसके असर से अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। वहीं, मौसम में बदलाव से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बारिश का असर, रातभर बरसे बादल और सुबह बढ़ी ठंड

बंगाल