Monday, Oct 05

होम = Breaking = दिल्ली में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम घायल

दिल्ली में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम घायल

Delhi Police Encounter: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ से हड़कंप मच गया। स्पेशल स्टाफ की टीम और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में करीब 26 राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उस्मानपुर में पुलिस ने लगाया था ट्रैप

मिली जानकारी के अनुसार, स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम जंगल के रास्ते से उस्मानपुर स्थित अपने घर आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी की। जैसे ही दोनों मौके पर पहुंचे, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की जान

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी, लेकिन दोनों सुरक्षित रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई। पुलिस के मुताबिक, दोनों तरफ से करीब 26 राउंड फायरिंग हुई। घायल मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अब दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वे किन बड़े मामलों में शामिल रहे हैं। मामले की आगे जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Digital Arrest Gang: दिल्ली में डिजिटल अरेस्ट गैंग का भंडाफोड़, कंबोडिया कनेक्शन की जांच; J&K और राजस्थान से 2 गिरफ्तार