Sunday, Oct 04

होम = News Latest = दिल्ली पुलिस अधिकारी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, राहुल गांधी ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस अधिकारी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, राहुल गांधी ने क्या कहा?

Delhi Police Woman Journalist Rahul Gandhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से कथित बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल किया। मामले में एक पुलिस अधिकारी पर महिला पत्रकार के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप है। घटना को लेकर अब पुलिस की कार्रवाई और जवाबदेही पर चर्चा शुरू हो गई है।

राहुल गांधी ने FIR दर्ज नहीं होने पर उठाए सवाल

सोशल मीडिया मंच एक्स पर राहुल गांधी ने शनिवार देर रात पोस्ट कर जंतर-मंतर की घटना को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक महिला पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। राहुल गांधी के मुताबिक, सैकड़ों पत्रकार कई घंटों से सिर्फ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर बैठे हैं। उन्होंने सवाल किया कि एफआईआर दर्ज करना तो पुलिस का बुनियादी काम है, लेकिन इस मामले में वह भी नहीं किया गया।

राहुल गांधी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने जंतर-मंतर की घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि शनिवार को जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी के आरोप सामने आए। राहुल गांधी ने कहा कि इस दौरान कैमरे छीने गए और पत्रकारों को घसीटा गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी वीडियो सबूतों के जरिए पुलिस अधिकारियों के महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले सामने आते रहे हैं।

FIR की मांग को लेकर थाने के बाहर बैठे पत्रकार

मामले को लेकर राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस पुलिस पर महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही महिलाओं पर हाथ उठा रही है। शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने एक पुलिस अधिकारी पर कथित बदसलूकी का आरोप लगाया था। घटना के बाद कई पत्रकार संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पत्रकारों ने आरोपों पर कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से जवाब मांगा।

ये भी पढ़ें: ‘कर्नाटक, पंजाब और हिमाचल में क्या चुनाव आयोग सही?’, स्मृति ईरानी का राहुल गांधी से सवाल