Others

ध्रुव राठी को हिरासत से छोड़ा, CJP प्रदर्शन में जाने पर फिर बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Dhruv Rathee CJP Protest: यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने देर रात हिरासत से छोड़ दिया। हालांकि, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अगर वह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। ध्रुव राठी 10 अक्टूबर को CJP के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था।

बेंगलुरु में CJP के प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे ध्रुव राठी

ध्रुव राठी उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें 10 अक्टूबर को CJP के प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया था। उन्हें जंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस की मदद से उनके घर से हिरासत में लिया था। इससे पहले ध्रुव राठी बेंगलुरु में हुए CJP के प्रदर्शन में भी नजर आए थे। उस प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज के साथ CJP नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका भी शामिल हुए थे।

CJP नेता आज मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश

ध्रुव राठी के अलावा CJP नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। तीनों नेताओं को विमान से ही हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। हिरासत में लिए जाने के बाद अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में अब अजिंक्य शिंदे CJP के इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले CJP पर पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके समेत 3 गिरफ्तार; मजिस्ट्रेट के सामने करेगी पेश

Sunil Gupta

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ राहुल गांधी का ऐलान, 12 अक्टूबर को सड़क पर उतरेगा विपक्ष

Rahul Gandhi Opposition Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ को लेकर दिल्ली में सियासी टकराव…

49 minutes ago

अभिजीत दीपके समेत CJP के तीनों नेता रिहा, जानें मजिस्ट्रेट ने क्या फैसला सुनाया

CJP Leaders Released: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष…

1 hour ago

CJP नेता अभिजीत दिपके और सौरव दास की गिरफ्तारी के बीच दिल्ली में सभी मेट्रो स्टेशन खुले, इंटरनेट भी बहाल

CJP Leaders Arrested: एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को…

1 hour ago

मेट्रो स्टेशन बंद, सड़कें प्रभावित… रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली को बंधक नहीं बनने देंगे

Delhi CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले CJP पर पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके समेत 3 गिरफ्तार; मजिस्ट्रेट के सामने करेगी पेश

CJP Leaders Arrested: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी…

2 hours ago

सोने-चांदी के भाव आज स्थिर, एक हफ्ते में ₹2,240 महंगा हुआ 24 कैरेट गोल्ड

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बाद आज रविवार को बाजार…

3 hours ago