मनोरंजन

पहले दिन 100 करोड़ पार! बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, साउथ से बॉलीवुड तक सब पीछे

Dhurandhar 2 Box Office Day: बॉलीवुड में इस समय अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वो है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड चकनाचूर हो गए। पहले ही दिन की कमाई ने न सिर्फ साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना दिया, बल्कि कई सुपरहिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

पहले दिन ही बना डाला इतिहास

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के साथ ही जबरदस्त शुरुआत की।

• पेड प्रीव्यू से ही फिल्म ने करीब 43 करोड़ रुपये कमा लिए
• पहले दिन भारत में नेट कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा
• ग्रॉस कलेक्शन लगभग 172 करोड़ रुपये

इस तरह फिल्म ने पहले ही दिन यह साफ कर दिया कि यह बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा है।

रणवीर सिंह का करियर हाई

यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है। उनकी दमदार एक्टिंग और निर्देशक आदित्य धर की शानदार कहानी ने दर्शकों को बांधकर रख दिया है। फिल्म का क्रेज एडवांस बुकिंग से ही साफ नजर आ रहा था, जहां टिकटों की जबरदस्त बिक्री ने संकेत दे दिए थे कि यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

किन फिल्मों को छोड़ा पीछे?

‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि ओपनिंग के मामले में यह अभी भी कुछ फिल्मों से पीछे है:

• पुष्पा 2- 164 करोड़
• RRR- 133 करोड़
• KGF चैप्टर 2- 116 करोड़

इसके बाद ‘धुरंधर 2’ चौथे नंबर पर अपनी जगह बना चुकी है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

20 बड़ी फिल्मों पर भारी

खास बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ ने उन फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है, जिनका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन मिलाकर करीब 12,000 करोड़ रुपये होता है।

इस लिस्ट में कई बड़े स्टार्स की फिल्में शामिल हैं, जैसे-

• ‘जवान
• ‘पठान
• ‘एनिमल
• ‘सलार
• लियो
• ‘कांतारा
• धूम 3
• चेन्नई एक्सप्रेस
• एक था टाइगर

इन सभी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन से ‘धुरंधर 2’ आगे निकल गई है।

क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी फिल्म?

फिल्म की शुरुआत को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ आने वाले दिनों में कई और रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो यह फिल्म न सिर्फ 2026 की सबसे बड़ी हिट बन सकती है, बल्कि बॉक्स ऑफिस के कई ऐतिहासिक आंकड़ों को भी पीछे छोड़ सकती है। साफ है कि रणवीर सिंह ने इस फिल्म के जरिए साबित कर दिया है कि वह इस समय बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े स्टार्स में शामिल हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Second Day Of Navratri: मां ब्रह्मचारिणी की तपस्या का रहस्य, आज की पूजा से खुलेंगे भाग्य के द्वार! जाने पूरा विधि विधान

Shagun Chaurasia

Recent Posts

ईरान की धमकी से अलर्ट अमेरिका, ब्रिटेन के दूसरे एयरबेस से भी हटाए सैन्य विमान

US Military Aircraft Withdrawn from UK: ईरान से हमले के संभावित खतरे को देखते हुए…

18 minutes ago

दिल्ली को मिलेगी यमुना रिवर सफारी की सौगात, 15 लाख परिवारों के खाते में आएंगे गैस सिलेंडर के पैसे

Delhi Yamuna River Safari: दिल्लीवासियों को मंगलवार को दो बड़ी सौगात मिलने जा रही हैं।…

44 minutes ago

हरिद्वार जा रहे 6 दोस्तों की कार पलटी, आग लगने से सभी की मौत; दो सगे भाई भी शामिल

Muzaffarnagar Car Accident: हरियाणा के हिसार से दोस्तों के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान करने…

2 hours ago

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

20 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

21 hours ago