Thursday, Oct 22

होम = मनोरंजन = सुरक्षा चिंताओं के चलते दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को नहीं दी अनुमति

सुरक्षा चिंताओं के चलते दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को नहीं दी अनुमति

by | Oct 22, 2026 | मनोरंजन

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को होने वाले उनके कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके चलते दिलजीत के 'Aura India Tour' के दिल्ली शो को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

सुरक्षा कारणों से नहीं मिली मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) कार्यालय ने टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow को पत्र भेजकर फैसले की जानकारी दी है।

पत्र में बताया गया कि कॉन्सर्ट आयोजित करने के आवेदन की समीक्षा की गई, लेकिन सुरक्षा से जुड़े विशेष खतरे के इनपुट, त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी और अन्य चिंताओं के कारण अनुमति नहीं दी जा सकती।

30 अक्टूबर से शुरू होना था इंडिया टूर

दिलजीत ने 4 अक्टूबर को अपने 'Aura Tour' के भारतीय चरण की घोषणा की थी। यूरोप और उत्तरी अमेरिका में कॉन्सर्ट के बाद भारत में टूर की शुरुआत 30 अक्टूबर को दिल्ली से होनी थी। टिकटों की प्री-सेल 6 अक्टूबर से शुरू हुई थी।

दिलजीत की टीम सोशल मीडिया पर लगातार कॉन्सर्ट का प्रचार कर रही है। हालांकि, पुलिस के फैसले के बाद शो की स्थिति स्पष्ट नहीं है। टिकट और आगे की व्यवस्थाओं को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

ये भी पढ़े: उत्तराखंड: जमीन में अटकी 115 किमी लम्बी टेकटोनिक प्लेट, वैज्ञानिकों ने जताई 8.1 तीव्रता के भूकंप की आशंका