Dinesh Falahari Maharaj: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज़ विराट कोहली ने वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपये लेने के आरोपों को खारिज किया है। कोहली के आधिकारिक प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के दावों को पूरी तरह गलत और निराधार बताया। प्रवक्ता के मुताबिक, विराट कोहली की प्रेमानंद महाराज के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा है और आश्रम जाने के पीछे किसी तरह की फीस लेने का सवाल ही नहीं है।
विराट कोहली के प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के दावों को सिरे से खारिज किया है। प्रवक्ता के मुताबिक, कोहली प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए किसी आर्थिक लेन-देन के चलते नहीं जाते, बल्कि उनके प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा रखते हैं। उन्होंने इन दावों को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए मीडिया से अपील की कि ऐसी बातों को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उनकी पूरी तरह जांच और पुष्टि की जाए।
श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने दावा किया कि विराट कोहली को आश्रम लाने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी। सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध जानकारी में किसी भुगतान रिकॉर्ड, अनुबंध या अन्य दस्तावेज का पता नहीं चला, जिससे इस रकम के लेन-देन की पुष्टि हो सके।
हिंदूवादी संत दिनेश फलाहारी महाराज का नाम श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर पहले भी चर्चा में रहा है। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास का गठन किया है और इस मामले में पक्षकार के तौर पर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। करीब तीन साल पहले उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक मथुरा में कृष्ण मंदिर से मस्जिद नहीं हटाई जाती, तब तक वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे और पैरों में पादुका नहीं पहनेंगे। बताया जाता है कि वह आज भी इस संकल्प पर कायम हैं और केवल फलाहार करते हैं। इसी वजह से उन्हें ‘फलाहारी महाराज’ के नाम से जाना जाता है।
ये भी पढ़ें: प्रेमानंद के आश्रम में 3 महीने से था लापता अनुज, परिवार को नहीं दी गई जानकारी; अब सामने आया मामला
AAP Congress EC Protest: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के…
Israel Terror Attack Warning: भारत में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने चेतावनी दी है…
Prayagraj Ramleela: प्रयागराज की ऐतिहासिक पजावा रामलीला सिर्फ मंच पर रामायण की कहानी दिखाने के…
RBI GDP Growth: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अच्छी खबर दी…
300-Year-Old Marble Statue: इंग्लैंड के विल्टशायर में कबाड़ और पुरानी चीजों के एक यार्ड से…
WTC 12 Teams: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अगले चक्र में बड़ा बदलाव देखने को…