Flydubai Co Pilot Al Qaeda: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के बाद अल-कायदा से जुड़े एक प्रकाशन की ओर से विमानों को निशाना बनाने की धमकी सामने आई है। संगठन समर्थक साप्ताहिक प्रकाशन ‘अल-बयान’ के ताजा अंक में अमेरिकी और इजरायली यात्रियों को ले जाने वाले विमानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हुए हमले के बाद यह बयान सामने आया। प्रकाशन में 9/11 हमलों का भी जिक्र किया गया है और कहा गया है कि कथित ‘युद्ध’ अभी खत्म नहीं हुआ है।
ताजा मामला फ्लाईदुबई के कॉ-पायलट हमाम अल-हमामी से जुड़ी जांच के बीच सामने आया है। ओमानी नागरिक अल-हमामी ने 30 सितंबर को फ्लाइट FZ 1073 के कॉकपिट में कप्तान स्मित मच्छार पर कथित तौर पर क्रैश एक्स से हमला किया और विमान का नियंत्रण लेने की कोशिश की। जांच एजेंसियां अब उसके सोशल मीडिया खातों की भी पड़ताल कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन खातों पर अल-कायदा के पूर्व प्रमुख ओसामा बिन लादेन और अयमान अल-जवाहिरी समेत कई लोगों से जुड़ी सामग्री मिली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अल-हमामी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अयमान अल-जवाहिरी की तस्वीर समेत कुछ संदिग्ध सामग्री मिली है। 2009 में अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला करने वाले हुमाम खलील अबू-मुलाल अल-बलावी का भी जिक्र सामने आया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये पोस्ट खुद अल-हमामी ने की थीं या किसी अन्य व्यक्ति ने उसके नाम से अकाउंट चलाया था। कुछ अकाउंट बाद में हटा दिए गए। फ्लाईदुबई से पहले अल-हमामी ओमान एयर और रॉयल एयर मैरोक में काम कर चुका था। रिपोर्ट के अनुसार, ओमान एयर में उसके कथित चरमपंथी विचारों को लेकर सवाल उठे थे, जिसके बाद उसे उड़ान ड्यूटी से हटाकर प्रशासनिक जिम्मेदारी दी गई थी।
ये भी पढ़ें: फ्लाईदुबई उड़ान के दौरान पढ़ी हनुमान चालीसा, PM मोदी से बातचीत में कैप्टन स्मित हुए भावुक
सोशल मीडिया और AI तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच इसके गलत उपयोग को लेकर…
Mission Shakti: भारत के मिशन शक्ति परीक्षण ने मार्च 2019 में पूरी दुनिया का ध्यान…
Sanjay Dutt Peace Statement: अभिनेता संजय दत्त हाल ही में शेखर सुमन के शो ‘शेखर…
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में धन और आभूषणों को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता…
उत्तर प्रदेश के निर्यात क्षेत्र ने बीते एक दशक में बड़ी छलांग लगाई है। मुख्यमंत्री…
AMU Student Protest: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर…