Friday, Oct 02

होम = Breaking = फ्लाईदुबई उड़ान के दौरान पढ़ी हनुमान चालीसा, PM मोदी से बातचीत में कैप्टन स्मित हुए भावुक

फ्लाईदुबई उड़ान के दौरान पढ़ी हनुमान चालीसा, PM मोदी से बातचीत में कैप्टन स्मित हुए भावुक

by | Oct 2, 2026 | Breaking, News Big

Captain Smit Machhar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉल के जरिए फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से बातचीत की। इस दौरान कैप्टन स्मित भावुक हो गए और उन्होंने मुश्किल हालात में खुद को संभालने के अपने तरीके के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई कठिन परिस्थिति आती है, वह हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान सामने आई मुश्किल स्थिति में भी वह हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। घटना के दौरान कैप्टन स्मित की सूझबूझ और बहादुरी की चर्चा दुनियाभर में हुई है।

कैप्टन स्मित ने PM मोदी को बताया अपना आदर्श

बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सबसे बड़ा आदर्श बताया। इस पर पीएम मोदी ने उनके साहस की सराहना करते हुए कहा कि देश गर्व के साथ कह सकता है कि भारतीय दूसरों की जान लेने वाले नहीं, बल्कि दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले लोग हैं। उन्होंने कैप्टन स्मित की सूझबूझ और साहस को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।

पीएम मोजी ने कैप्टन स्मित की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले भी कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने संकट की घड़ी में धैर्य और सूझबूझ दिखाकर सैकड़ों लोगों की जान बचाई। मोदी ने उन्हें नायक बताते हुए कहा था कि उनके पराक्रम ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।

क्या हुआ था फ्लाइट?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को कॉकपिट के अंदर हुई झड़प में पायलट कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए। चोट लगने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को स्थिति में हस्तक्षेप करने का मौका मिला। घटना के बाद विमान का रुख मोड़कर सऊदी अरब के ताबुक में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। कैप्टन स्मित मच्छार का फिलहाल ताबुक के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: पायलट कैप्टन स्मित की सेहत को लेकर आया नया अपडेट, चाकू लगने में घायल स्मित का अस्पताल में चल रहा है इलाज

flydubai flight fz1073 cockpit fight captain smit machhar injured emergency landing tabuk

Keyword: Captain Smit Machhar

Tags: Captain Smit Machhar, Smit Machhar, Flydubai, Flydubai Flight FZ1073, FZ1073, Cockpit Fight, Pilot Injured, Dubai Tel Aviv Flight, Emergency Landing