Wednesday, Sep 30

होम = दुनिया = फ्लाईदुबई विमान को क्रैश कर इजरायलियों को मारना चाहता था ‘आतंकवादी’: इजरायल के सुरक्षा मंत्री का दावा

फ्लाईदुबई विमान को क्रैश कर इजरायलियों को मारना चाहता था ‘आतंकवादी’: इजरायल के सुरक्षा मंत्री का दावा

by | Sep 30, 2026 | दुनिया

Flydubai FZ1073 Terror Attack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट में हुई घटना को इजरायल ने ‘आतंकवादी हमला’ बताया है। इजरायल के सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने कहा कि एक “आतंकवादी” विमान को क्रैश कर इजरायली यात्रियों को मारना चाहता था। हालांकि, शुरुआत में इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता डोरोन स्पीलमैन ने रॉयटर्स से कहा था कि यह घटना हाइजैकिंग नहीं लग रही थी और इसे “अलग तरह की घटना” बताया था।

क्या हुआ था?

बोइंग 737 विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था और जॉर्डन के हवाई क्षेत्र के ऊपर से गुजरते समय सऊदी अरब की ओर डायवर्ट हुआ। Flightradar24 के मुताबिक, विमान ने पहले सामान्य इमरजेंसी सिग्नल और फिर संभावित गैरकानूनी हस्तक्षेप का संकेत देने वाला अलर्ट भेजा। करीब 150 इजरायली यात्रियों को लेकर उड़ रहे विमान ने उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब में करीब दो मिनट में 34,000 फीट से 16,600 फीट तक ऊंचाई कम की और अंततः तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।

यात्री ने बताया ‘सुसाइड अटैक’

यात्री मिरयम शिरा ओहायोन ने फोन पर पत्रकारों को बताया कि को-पायलट ने पायलट को मारने की कोशिश की और विमान को क्रैश कर आत्मघाती हमला करना चाहता था। उनके मुताबिक, कई यात्रियों ने मिलकर को-पायलट को काबू किया और स्थिति को संभाला। मिरयम अपने भाई की याद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने इजरायल जा रही थीं। उनके भाई की मौत 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले में हुई थी। इजरायल के दो अधिकारियों ने भी शुरुआती आकलन में इसे संभावित आतंकी हमला बताया और कहा कि मामला किसी पायलट की मानसिक स्वास्थ्य समस्या से जुड़ा नहीं था।

ये भी पढ़े: फ्लाईदुबई के भारतीय कप्तान ने होने से रोका ‘दूसरा 9/11’ हमला, 180 यात्रियों की बचाई जान