Gold Price Today: सोने की कीमतों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार के बीच फिलहाल अलग-अलग रुख देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजार में इस सप्ताह सोने की कीमत करीब 3.4% गिर चुकी है, लेकिन भारत के प्रमुख शहरों में 3 अक्टूबर की सुबह भाव ऊंचे स्तर पर बने रहे। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,50,460 और 22 कैरेट ₹1,37,910 प्रति 10 ग्राम रहा।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव
मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना ₹1,50,290, जबकि 22 कैरेट ₹1,37,760 प्रति 10 ग्राम रहा। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट ₹1,50,360 और 22 कैरेट ₹1,37,810 रहा। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में दिल्ली के समान 24 कैरेट ₹1,50,460 और 22 कैरेट ₹1,37,910 रहा।
ग्लोबल मार्केट में दबाव
3 अक्टूबर की सुबह स्पॉट गोल्ड $4,140.06 प्रति औंस रहा। घरेलू कीमतों पर डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात लागत, टैक्स और स्थानीय मांग का भी असर पड़ता है।
HSBC ने घटाया अनुमान
रॉयटर्स के अनुसार, HSBC ने 2026 के औसत सोने के भाव का अनुमान $4,490 और 2027 का $4,825 प्रति औंस किया है। बैंक के मुताबिक कीमतों पर निकट अवधि में दबाव रह सकता है। हालांकि, करीब $4,000 या नीचे आने पर केंद्रीय बैंकों की खरीदारी बढ़ सकती है।
चांदी का भाव
3 अक्टूबर को भारत में चांदी ₹2,34,900 प्रति किलोग्राम रही, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर $60.36 प्रति औंस था। जनवरी में चांदी करीब ₹4 लाख प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी।
ये भी पढ़े: ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, ईंटों से तोड़े खिड़कियों के शीशे; अंदर मौजूद थे श्रद्धालु

