Breaking

दिवाली से पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹16,500 और सोना ₹5,700 से ज्यादा सस्ता

Gold Silver Price Fall: त्योहारी सीजन में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और घरेलू सर्राफा बाजार में दोनों धातुएं सस्ती हुई हैं। बीते सप्ताह के चार कारोबारी दिनों में चांदी ₹16,000 से ज्यादा गिर गई, जबकि सोने की कीमतों में भी भारी कमी आई।

घरेलू बाजार में चांदी ₹16,503 सस्ती

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 16 अक्टूबर को चांदी ₹2,10,918 प्रति किलो थी, जो शुक्रवार को ₹1,94,415 रह गई। यानी चार कारोबारी दिनों में ₹16,503 की गिरावट आई। दिल्ली समेत घरेलू बाजार में चांदी ₹2 लाख प्रति किलो से नीचे पहुंच गई।

MCX पर रिकॉर्ड हाई से ₹2.24 लाख नीचे चांदी

MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी ₹2,11,187 से गिरकर ₹1,96,100 प्रति किलो पहुंची। इसमें ₹15,087 की कमी आई। चांदी का जनवरी के अंतिम सप्ताह में दर्ज रिकॉर्ड स्तर ₹4,20,048 प्रति किलो था। मौजूदा भाव इससे ₹2,23,948 कम यानी आधे से भी नीचे है।

सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट

MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना ₹1,47,918 से ₹5,768 गिरकर ₹1,42,150 प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, IBJA के अनुसार घरेलू बाजार में सोना ₹1,46,426 से घटकर ₹1,41,630 प्रति 10 ग्राम पहुंचा। इसमें ₹4,796 की गिरावट दर्ज हुई।

ज्वेलरी खरीदते समय रखें ध्यान

सर्राफा दुकानों पर सोने के आभूषण खरीदते समय निर्धारित GST और मेकिंग चार्ज अलग से देना पड़ता है। मेकिंग चार्ज शहर और दुकान के अनुसार बदल सकता है, जिससे अंतिम कीमत बढ़ जाती है।

ये भी पढ़े: फ्रांस में भड़का जनाक्रोश, 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे, कई शहरों में लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल


Tanisha Verma

Recent Posts

अहमदाबाद में 1 करोड़ की चोरी CCTV में कैद, 70 iPhone और 36 Apple Watch ले उड़े चोर

Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद जिले में सनाथल सर्कल के पास नवापुरा गांव स्थित Ingram Micro…

24 minutes ago

फ्रांस में भड़का जनाक्रोश, 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे, कई शहरों में लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल

France Mass Protests: फ्रांस में बढ़ती महंगाई, आर्थिक असमानता और बिगड़ती सार्वजनिक सेवाओं के खिलाफ…

1 hour ago

कर्नाटक में BJP ने कांग्रेस पर लगाया ‘वोट चोरी’ का आरोप, MLC चुनाव में दूसरी महिला के नाम पर मतदान का दावा

Karnataka: कर्नाटक में 'वोट चोरी' को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी विवाद बढ़…

2 hours ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से पहले ओबामा का ट्रंप पर तीखा हमला, रिपब्लिकन नेताओं को बताया ‘क्रूर और अशिष्ट’

Obama Trump Midterm Elections 2026: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले राजनीतिक टकराव तेज हो…

3 hours ago

जापान के बोनिन द्वीप समूह में 6.3 तीव्रता का भूकंप, वानुआतू में भी 7.1 तीव्रता के झटके

Japan: जापान के बोनिन द्वीप समूह क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया…

3 hours ago

ट्रंप ने दी रविवार को ईरान पर हमले की चेतावनी, बड़े समझौते की संभावना से भी नहीं किया इनकार

Trump Iran Attack Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका रविवार…

3 hours ago