Thursday, Sep 03

होम = Breaking = सोने-चांदी के भाव में फिर गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज की कीमत

सोने-चांदी के भाव में फिर गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज की कीमत

Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के भाव में कमी आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरकर 1,52,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोना लगातार छठे कारोबारी दिन सस्ता हुआ था। अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई की चिंता भी बाजार पर असर डाल रही है।

फेडरल रिजर्व की संभावित दरों पर नजर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। स्पॉट गोल्ड 4,303.12 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बढ़ती ब्याज दरों की उम्मीद से निवेशकों का रुझान सोने से हटने का दबाव बन रहा है।

सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है। 3 सितंबर की सुबह चांदी टूटकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 63.64 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है। घरेलू बाजार में सोने-चांदी के भाव पर देश में मांग और अन्य आर्थिक परिस्थितियों के साथ-साथ वैश्विक बाजार के रुझान का भी असर पड़ता है।