Monday, Oct 19

होम = Breaking = सोना-चांदी के दाम हुए धड़ाम, एक हफ्ते में सोना ₹3,760 तो चांदी ₹10,000 हुई सस्ती

सोना-चांदी के दाम हुए धड़ाम, एक हफ्ते में सोना ₹3,760 तो चांदी ₹10,000 हुई सस्ती

Gold Silver Price Drop: सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच इस हफ्ते खरीदारों को कुछ राहत मिली है। देश के अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट सोना 3,760 रुपये तक और 22 कैरेट सोना 3,450 रुपये तक सस्ता हुआ है। 18 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,810 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि मुंबई में 1,47,660 रुपये रहा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत कमजोर पड़ी और साप्ताहिक आधार पर इसमें 0.7% की गिरावट दर्ज की गई।

इंदौर में सोने के भाव में आई तेजी

एक सप्ताह में सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद शनिवार को इंदौर के सराफा बाजार में तेजी दर्ज की गई। यहां सोना 400 रुपये चढ़कर औसतन 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने और चांदी की घरेलू कीमतें स्थानीय मांग और आपूर्ति के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों से भी प्रभावित होती हैं।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 1,47,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में इसका भाव 1,47,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,35,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अन्य शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

एक हफ्ते में 10,000 रुपये सस्ती हुई चांदी

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी साप्ताहिक आधार पर गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह में चांदी 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। 18 अक्टूबर की सुबह इसकी कीमत 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। वहीं, शनिवार को इंदौर के सराफा बाजार में चांदी का औसत भाव 200 रुपये गिरकर 2,13,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 57.05 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। हालांकि, इस साल जनवरी में चांदी की घरेलू कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी।

ये भी पढ़ें: सोना फिर हुआ सस्ता, ₹498 की गिरावट; चांदी ₹1,245 प्रति किलो फिसली