Thursday, Aug 27

होम = Cover Story Global = ग्रेटर नोएडा में किसानों को बड़ा तोहफा, जमीन मुआवजा 55% बढ़कर ₹6,415 प्रति वर्ग मीटर

ग्रेटर नोएडा में किसानों को बड़ा तोहफा, जमीन मुआवजा 55% बढ़कर ₹6,415 प्रति वर्ग मीटर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने शासन के निर्देश पर किसानों की जमीन के मुआवजे को ₹4,125 से बढ़ाकर ₹6,415 प्रति वर्ग मीटर करने को मंजूरी दी है। यानी ₹2,290 की एकमुश्त बढ़ोतरी हुई है, जो करीब 55.5% है। साथ ही 2016 में खत्म किया गया 6% आबादी भूखंड प्रावधान फिर लागू हुआ है। विकल्प नहीं लेने वाले किसानों को ₹6,415 और आबादी भूखंड लेने वालों को ₹5,725 प्रति वर्ग मीटर मुआवजा मिलेगा। ऐसे किसानों के लिए अलग सेक्टर विकसित होंगे और रजिस्ट्री के समय आरक्षण पत्र दिया जाएगा।

हर साल बदली दर

2014-15 में दर ₹3,500, 2022-23 में ₹3,750, 2023-24 में ₹4,125 और 2026-27 में ₹6,415 हुई। 2014-15 से 2021-22 तक दर ₹3,500 रही थी।

किसानों के लिए प्रक्रिया आसान

ACEO की अध्यक्षता में लैंड एक्विजिशन सेल बनेगा। मुआवजा सीधे बैंक खाते में जाएगा। आबादी भूखंड 40 से 2,500 वर्ग मीटर तक होगा। पेड़ व अन्य परिसंपत्तियों का अलग मुआवजा मिलेगा। प्रमुख मार्गों से लगी जमीन के किसानों को भूखंड चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने इसे किसानों के योगदान का सम्मान बताते हुए ऐतिहासिक फैसला कहा।

ये भी पढ़े: S-400 का पता लगाने पाकिस्तान ने भारत में भेजे जासूस! एयर मार्शल का ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा खुलासा