Others

ग्वालियर में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, हादसे में 13 लोगों की मौत

Gwalior truck Accident: शनिवार की देर रात मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर श्रद्धालुओं पर चढ़ गया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मंदिर की बाहरी दीवार भी ढह गई और मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई। मौके पर राहत-बचाव अभियान जारी है।

बैरिकेड तोड़कर ढलान पर बेकाबू हुआ ट्रक

एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर जा रहे थे। रात करीब 1:30 बजे चीनोर की तरफ से धान से भरा एक ट्रक आया। रास्ते में ढलान है, जहां भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। ट्रक ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और बेकाबू होकर नीचे की ओर आया। इसके बाद वह मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकरा गया। इसकी चपेट में सड़क पर मौजूद श्रद्धालु आ गए। हादसे में मौके पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

39 लोग अस्पताल पहुंचे, कई की हालत गंभीर

एसएसपी ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कुल 39 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 12 की मौत हो गई। 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें फ्रैक्चर हुए हैं। वहीं, अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

बैरिकेड पार कर मंदिर रोड पर कैसे पहुंचा ट्रक, जांच शुरू

प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है कि नवरात्रि के दौरान सड़क पर लगाए गए बैरिकेड्स और पुलिस चेकपॉइंट को पार कर ट्रक मंदिर रोड तक कैसे पहुंचा। ट्रक में आई संभावित खराबी और उसके बाईं ओर मुड़ने की वजह का पता लगाने के लिए आरटीओ की टीम को भी जांच में लगाया गया है। वहीं, घायलों के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम लगातार सीटी स्कैन और एक्स-रे कर रही है।

ये भी पढ़ें: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 की मौत, करीब 40 घायल; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान

Sunil Gupta

View Comments

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मचा हड़कंप, अभिनेता सुरक्षित; पुलिस की 12 टीमें जांच में जुटीं

Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर फायरिंग की एक बड़ी खबर…

2 hours ago

सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत याचिका की सुनवाई में देरी, CJP ने लगाया पुलिस पर आरोप

CJP Leaders Bail Delay: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका…

2 hours ago

‘2029 छोड़िए, 2034 में भी सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस’, राहुल गांधी पर चिराग पासवान का हमला

Chirag Paswan on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर…

2 hours ago

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, संगरूर में 23 मनरेगा मजदूरों को कार ने कुचला, 8 की मौत

Sangrur Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ।…

3 hours ago

बांग्लादेश के पूर्व एयर चीफ कतर में गिरफ्तार, करोड़ों की अवैध संपत्ति और संदिग्ध लेनदेन का आरोप

Bangladesh Former Air Chief Arrested: बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान को भ्रष्टाचार…

3 hours ago

‘कांग्रेस संविधान की रक्षक, ज्ञानेश कुमार बच नहीं पाएंगे’, गोवा में राहुल गांधी का हमला

Rahul Gandhi Goa Vote Chori Statement: गोवा के मडगांव में कांग्रेस नेता और लोकसभा में…

3 hours ago