Harmanpreet Kaur Captaincy: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अचानक एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने टीम इंडिया के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। हरमनप्रीत ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी और कहा कि यह निर्णय लेना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने अपने सफर को याद करते हुए इसमें जुड़ी भावनाओं, त्याग और यादगार पलों का जिक्र किया।
हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट और टीम के लिए अपना सब कुछ दिया है। उन्होंने अपने खून-पसीने, समय और कई बार व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं तक को टीम के लिए पीछे रखा। हरमनप्रीत ने कहा कि ऐसे कई मौके आए, जब उन्होंने अपने प्रदर्शन, करियर और निजी इच्छाओं से ज्यादा टीम को प्राथमिकता दी, क्योंकि उनके लिए हमेशा टीम सबसे पहले रही।
हरमनप्रीत कौर ने 2016 में भारतीय महिला टीम की टी20 कप्तानी संभाली थी और करीब 10 साल तक इस जिम्मेदारी पर रहीं। इसके बाद 2022 में उन्हें वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई। 2023 में हरमनप्रीत ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी संभाल ली थी। अब उन्होंने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।
हाल ही संपन्न हुए एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट स्पर्धा में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। आपको बता दें कि 2023 के बाद खिताब बरकरार रखते हुए भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। इसी के साथ एशियन गेम्स में भारत के नाम इस बार का पहला गोल्ड आया और देश के कुल पदकों की संख्या 7 हो गई।
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारतीय महिलाओं ने फिर जीता क्रिकेट गोल्ड, फाइनल में श्रीलंका को हराया
भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर जीता महिला एशिया कप 2026, 8वीं बार बना चैंपियन
Elon Musk Net Worth: उद्योगपति एलन मस्क की दौलत में एक बार फिर जबरदस्त उछाल…
Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज होते ही…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद हुए बदलावों को…
Air Fryer Tips: आजकल एयर फ्रायर कई घरों की किचन का जरूरी उपकरण बन चुका…
Honey Singh Cyber Police Case: रैपर व सिंगर हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही…
sarva pitru amavasya 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या कहा…